सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मनोज बाजपेयी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कल रात सपना आया क्या?’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मनोज बाजपेयी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कल रात सपना आया क्या?’

मनोज बाजपेयी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि वह 2024 लोकसभा चुनाव में भाग ले सकते हैं. अब इस पर उनका रिएक्शन आया है.

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ समय से उनके पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, कई बार उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि मनोज बाजपेयी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाग ले सकते हैं. अब इस पर एक्टर ने मजेदार अंदाज में अपना जवाब दिया है.

मनोज बाजपेयी को लेकर वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है कि बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इसके आगे ये भी लिखा है कि विपक्षी उम्मीदवार चाहे जो भी हो लेकिन भाजपा ही इस सीट पर जीतेगी.’

Advertisement

मनोज बाजपेयी ने दिया मजेदार जवाब

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, ‘अच्छा ये बताइये ये बात किसने बोला या कल रात को सपना आया? बोलिए बोलिए!’ मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं. मनोज बाजपेयी ने कुछ समय पहले एबीपी के साथ इंटरव्यू के दौरान राजनीति में एंट्री को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया, ‘पिछले 25 सालों से जब-जब चुनाव आते हैं तो बिहार और मेरे शहर में अफवाह उड़ने लगती है कि मैं चुनाव लड़ने वाला हूं.’

क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगे मनोज बाजपेयी?

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने आगे कहा-, ‘हर बार मेरा कोई न कोई दोस्त मुझे फोन करके कंफर्म करता है कि कहीं मनोज किसी पार्टी से चुनाव तो नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि वह भी किसी पार्टी से उस संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ रहा होता है. मुझे उसे दिलासा देना पड़ता है कि मैं नहीं आ रहा हूं.’ इसके साथ ही मनोज बाजपेयी ने कंफर्म किया था कि वह राजनीति में नहीं जाएंगे. उनका कहना है कि वह अपनी एक्टिंग के सफर को और आगे लेकर जाना चाहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *