सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जहां झुग्गी वहीं पर मकान का वायदा आखिर कब होगा पूरा : संजय गौड़

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जहां झुग्गी वहीं पर मकान का वायदा आखिर कब होगा पूरा : संजय गौड़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : हर चुनाव से पहले झुग्गीवालों से वायदा किया जाता है जहां उनकी झुग्गी हैं उन्हें वहीं मकान दिया जाएगा | लेकिन क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार यह बता सकती है आखिर इस योजना के तहत अभी तक कितने लोगो को मकान दिए गए | यह कहना है बाबरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय गौड़ का | संजय गौड़ कहते है भगवान श्री राम को पक्की छत्त देने की बात करने वाले यह भी तो बताएं उन्होंने दिल्ली में कितने जरुरतमन्द लोगो को पक्की छत्त दी है |

संजय गौड़ कहते हैं कि दिल्ली की हकीकत यह है कि 675 झुग्गी झौपड़ी कालोनी दिल्ली में आज भी मौजूद है। कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने इन सेतु प्रोजेक्ट के तहत कालकाजी, कठपुतली कॉलोनी और वजीरपुर में जेलरवाला बाग में गरीब झुग्गी कैंपों में रहने वालों के लिए वहीं फ्लैट बनाने की योजना शुरु की। कालका जी का प्रोजेक्ट सितम्बर, 2013 में शुरू किया गया था जिसे 3 वर्षों में पूरा होना था। परंतु भाजपा की केन्द्र सरकार और केजरीवाल की दिल्ली सरकार असंवेदनशीलता के कारण यह प्रोजेक्ट 8 वर्षों में पूरा हुआ। उन्होंने वजीरपुर के जेलरबाग और कठपुतली कॉलोनी के प्रोजेक्ट का कार्य आज भी पूरा नही हुआ है |

Advertisement

संजय गौड़ ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार गरीबों को मकान देने की दिशा में हमेशा खोखले वायदे करती रही है, इनका जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जहां झुग्गी वहीं मकान की घोषणा करने के बावजूद दिल्ली में किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरु करने की दिशा में कोई काम नही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए और दिल्ली सरकार ने राजीव आवास योजना मिशन के तहत बनाऐ गए 46,000 फ्लैट अभी तक भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने गरीबों को आवंटित नही किए है।

संजय गौड़  ने कहा कि कालका जी में बने इन-सीटू प्रोजेक्ट के तहत फ्लैटों का अलॉटमेंट करके पति-पत्नी को संयुक्त मालिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि
डीडीए द्वारा गरीब लोगों से 20 हजार रुपये रख-रखाव के डिमांड करना गैरकानूनी है, इतनी बड़ी राशि गरीब लोग कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि डीडीए 20 वर्षों तक रख-रखाव शुल्क खुद वहन करे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *