सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कुछ दिन पहले बेटे की हुई थी हत्या… अब मां को मारी गोली, गोलियों से थर्रा उठा पटना

3 मिनट पढ़ें

कुछ दिन पहले बेटे की हुई थी हत्या… अब मां को मारी गोली, गोलियों से थर्रा उठा पटना

घटना के पीछे का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है. मौके से पुलिस ने अपराधियों की बाइक को भी बरामद किया है. पुलिस जांच कर रही है.

राजधानी पटना से सटे बिहटा में शुक्रवार (05 जनवरी) को एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. विधवा महिला सुबह में अपने घर के पास खड़ी थी. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. मृतक महिला की पहचान रुना देवी के रूप में हुई है. पूरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान मोहल्ले की है. गोली चलने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा पुलिस को मिला है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मौके से पुलिस ने अपराधियों की बाइक को भी बरामद किया है. बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ही महिला के इकलौते पुत्र करीबन कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ बिहटा के गौरैया स्थान के एक मकान में किराए पर रहती थी. बिहटा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों से पूछताछ की.

जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल की टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस भी मौके में पहुंची. इसके अलावा पटना से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के पीछे हो सकता है पुराना विवाद

इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि गुलटेरा बाजार के वार्ड नंबर 14 में एक विधवा महिला की घर के पास गोली मारकर हत्या की गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है. पटना से एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घटना के पीछे का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है. घटनास्थल से अपराधी की बाइक और एक गोली, दो खोखा पुलिस को मिला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *