सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई।

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

मनीष सिसोदिया को पिछले महीने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. स्पेशल CBI जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली के आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. आज उनके बाहर निकलने की संभावना थी, लेकिन जमानत पर सुनवाई से पहले ही उन्हें गुरुवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को जांच में सहयोग नहीं करने पर सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

वहीं गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल नंबर 1 के अंदर ही सिसोदिया को गिरफ्तार किया. आबकारी केस में ईडी अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. सिसोदिया के बयानों के आधार पर ईडी ने दो बार की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ईडी सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया से पूछताछ में केसीआर की बेटी के कवीथा की आबकारी केस में भूमिका और 100 करोड़ की किक बैक को लेकर भी सवाल दागे गए थे और कई सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं दिए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है.

के कविता से ईडी 11 मार्च को करेगी पूछताछ

दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के कविता से ईडी 11 मार्च को पूछताछ करेगी. पहले ईडी ने उन्हें 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन के कविता ने ईडी से वक्त मांगा था. इस मामले में सीबीआई (CBI) उनसे पहले ही पूछताछ कर चुकी है.

सिसोदिया अंडर ट्रायल आरोपी हैं

Advertisement

51 साल के मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की 1 नंबर जेल में वार्ड नंबर 9 में रखा गया है. यह सीनियर सिटीजन वार्ड है, जहां उन पर CCTV की निगरानी भी रहेगी. केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी इसी वार्ड में 7 नंबर में हैं. सिसोदिया अंडर ट्रायल आरोपी हैं, इसलिए वे जेल में अपनी सुविधा के मुताबिक कपड़े पहन सकते हैं. उन्हें जेल से ही कुछ कपड़े दिए गए थे.

26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

मनीष सिसोदिया को पिछले महीने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. स्पेशल CBI जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. CBI के वकील ने कहा था कि सिसोदिया की और रिमांड नहीं मांगी जा रही है, लेकिन अगले 15 दिनों में जरूरत पड़ने पर दोबारा कस्टडी मांगी जा सकती है.

सिसोदिया को मेडिटेशन सेल में रखा गया है. उन्हें जेल में अपने पास डायरी, पेन, भगवत गीता और चश्मा रखने की परमिशन मिली है. पूर्व डिप्टी CM को उनकी MLC में लिखी गईं दवाएं लेने की भी अनुमति है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *