सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बुलडोजर एक्शन रोकने को अमित शाह से लगाई गुहार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बुलडोजर एक्शन रोकने को अमित शाह से लगाई गुहार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के कारण राजधानी में होने वाली ‘तबाही’ को रोकने की अपील की है।

सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी-बस्तियों में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इससे राजधानी में भारी तबाही होगी। दिल्ली की लगभग 70 फीसदी आबादी बेघर हो जाएगी। आम आमदी पार्टी इस ”बुलडोजर राजनीति” का कड़ा विरोध करती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का यह आश्वासन देता हूं कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आपके साथ खड़ी है, हम भाजपा के तोड़-फोड़ के अभियान को रोकने के लिए जेल तक जाने को तैयार हैं। मैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में भाजपा के तोड़-फोड़ अभियान को रोकने की अपील करता हूं, जो लोगों से उगाही करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें (शाह को) पत्र लिखकर कहा है कि इस डेमोलिशन ड्राइव को रोका जाना चाहिए। अगर बुलडोजर का इस्तेमाल करना है, तो उनका इस्तेमाल उन भाजपा नेताओं और नगर निगम के प्रतिनिधियों के घरों को ध्वस्त करने के लिए किया जाना चाहिए, जिन्होंने इस तरह के ढांचे की अनुमति के लिए रिश्वत ली थी। दिल्ली के मदनपुर खादर में गुरुवार को एक अतिक्रमण विरोधी अभियान पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन और पथराव गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान, जो दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके में एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे, उन्हें दंगा करने और लोक सेवकों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *