माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की बस हिमाचल के ऊना जिले के मुबारिकपुर में पलट गई। उतराई पर चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे में 11 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। चार गंभीर घायल हैं जिन्हें सिविल अस्पताल अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। बस में 34 लोग सवार थे। सभी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। उतराई पर ब्रेक न लगने के कारण यह हादसा हुआ। गंभीर घायलों चालक पुष्पराज, वार्ड नंबर नौ दालौड़ा चौपाटी जिला मंदसौर, कमल बाई, माधव लाल निवासी निजम, रुकमण बाई निवासी बोरखेड़ी व गोपाल बाई निवासी उदयपुरा मंदसौर शामिल हैं। बस हादसे में चालक पुष्पराज पुत्र शंकर लाल निवासी वार्ड नंबर नौ दालौड़ा चौपाटी जिला मंदसौर मध्य प्रदेश, 50 वर्षीय कमल बाई पत्नी माधब लाल निवासी निमज एमपी, 65 वर्षीय रुकमण बाई पत्नी जेतराम निवासी बोरखेड़ी जिला मंदसौर और 62 वर्षीय गोपाल बाई पत्नी राम मीणा निवासी उदयपुरा मंदसौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें प्रशासन ने पांच पांच हजार रुपये फौरी राहत देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। हालांकि, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चिंतपूर्णी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 11 घायल
लेखक: CPN News • अपडेट: 27 अगस्त 2022, 12:37 AM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Chintpurni Mata Temple Himachal Pradesh Bus Accident Himachal Pradesh News Maa Chintpurni Temple Madhya Pradesh News Mandsaur News MP Mandsaur Devotees Accident




आपकी राय