सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

19 साल बाद छलका मंदिरा बेदी का दर्द, क्रिकेटर्स पर लगाए गंभीर आरोप

2 मिनट पढ़ें
19 साल बाद छलका मंदिरा बेदी का दर्द, क्रिकेटर्स पर लगाए गंभीर आरोप

19 साल बाद छलका मंदिरा बेदी का दर्द, क्रिकेटर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

19 साल बाद छलका मंदिरा बेदी का दर्द, क्रिकेटर्स पर लगाए गंभीर आरोप

फेमस एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने क्रिकेट जगत को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. मंदिरा बेदी ने अपने बयान से क्रिकेट जगत को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. स्पोर्ट्स एंकरिंग में हाथ आजमा चुकीं मंदिरा बेदी ने क्रिकेटर्स पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया है. मंदिरा ने 2003 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंकरिंग की थी जहां खेल के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का भी दर्शकों को देखने को मिला था.

2003 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड को 19 साल बीत चुके हैं

2003 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड को 19 साल बीत चुके हैं और अब इतने सालों बाद मंदिरा ने इसे लेकर जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान है. मंदिरा बेदी ने एक शो के दौरान कई बड़ी बाते बताई. एक्ट्रेस ने बताया कि क्रिकेटर्स उन्हें नीचा दिखाते थे, जब वो सवाल करती थीं तो उन्हें घूरकर देखते थे कि वो कैसे उनसे सवाल कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि क्रिकेटर्स के इस व्यवहार की वजह से वो कई बार डरा हुआ भी महसूस करती थीं. लेकिन उस वक्त जिस चैनल के लिए वो काम कर रही थीं उसने एक्ट्रेस का बहुत सपोर्ट किया. मंदिरा ने 2003 और 2007 में ICC क्रिकेट विश्व कप, 2004 और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2 के लिए एंकरिंग की है.

Advertisement

‘मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे

स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए मशहूर मंदिरा बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, ‘मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे. सोचते मानो, वह क्या पूछ रही है. खिलाड़ी जो भी जवाब देते वह मेरे सवाल से जुड़ा हुआ ही नहीं होता था. यह अनुभव मेरे लिए काफी डरावना था. मेरा आत्मविश्वास डगमगा चुका था, लेकिन ब्रॉडकास्टर्स ने मुझे हिम्मत बंधाई और कहा कि आपको 150-200 महिलाओं में से चुना गया है. आप बेस्ट हैं. खुद पर भरोसा रखिए.’ मंदिरा की माने तो खिलाड़ी और साथी पैनलिस्ट शायद एक महिला को बतौर स्पोर्ट्स एंकर स्वीकार नहीं कर पा रहे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *