सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देवी को बलि देने के लिए शख्स ने काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवी को बलि देने के लिए शख्स ने काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

Jhansi Man Cut His Own Neck To Offer Kali Mata In Sidhpeeth Mansil Mata  Temple | UP News: UP News: मंदिर में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, देवी  को

झांसी के बरुआसागर के एक प्रसिद्ध मंदिर में एक युवक पूजा करने गया था. जहां उसने काली माता के सामने अपनी गर्दन भेंट कर बलि देने का प्रयास किया. युवक का कहना है कि देवी ने उससे बलि मांगी थी.

झांसी के बरुआसागर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मंसिल माता मंदिर में एक युवक पूजा करने पहुंचा. जहां उसने सबसे पहले पूजा की फिर युवक ने पूजा करने के बाद अपनी गर्दन भेंट कर बलि देने का प्रयास किया. युवक के गला काटने की सूचना पर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद युवक को देखने के लिए माता मंदिर में भीड़ एकठा हो गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची. जिसके बाद थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने युवक को गंभीर रूप से जख्मी युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया.

Advertisement

दरअसल झांसी के बरुआसागर में मां काली के सामने एक युवक अपनी गर्दन काटकर बलि देने का प्रयास किया है. पुलिस ने बताया कि युवक की पहचना नीरज के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि नीरज रायकवार वंनगुवा निवासी है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर है. मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. झांसी के कस्बा व थाना बरुआसागर में मंसिल माता मंदिर में देवी को खुद की बलि चढ़ाने वाले मामले में सीओ टहरौली अजय श्रोतीय ने बताया कि जख्मी युवक का यह कहना है की देवी ने उससे बली मांगी थी.

काली माता के सामने दी अपनी बलि

रिपोर्ट के मुताबिक वंनगुवा निवासी नीरज रायकवार झांसी के सिद्धपीठ मंसिल माता मंदिर पहुंचा, जहां उसने खुद की गर्दन काटकर बलि देने का पूरा प्रयास किया. वह काली माता के सामने अपनी गर्दन काट लिया और उसके गर्दन से काफी खून बह गया. जिसके बाद वह वहीं बेहोश होकर गिर गया था. जब स्थानीय लोगों ने नीरज को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उसको बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि युवक की हालत काफी गंभीर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *