सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Malegaon Blast Verdict: मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद आया फैसला: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement
Malegaon Blast Verdict: मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद आया फैसला: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके के 17 साल बाद विशेष एनआईए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सातों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस फैसले में कोर्ट ने साफ कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) धमाके में आरोपियों की संलिप्तता को साबित नहीं कर पाया।

इस मामले में शुरुआती जांच महाराष्ट्र एटीएस ने की थी, लेकिन 2011 में इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा गया। करीब पांच साल की विस्तृत जांच के बाद 2016 में एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस में बीजेपी की भोपाल से पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। उनके अलावा कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिलकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकरधर द्विवेदी पर भी केस चला।

कोर्ट ने माना कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत और सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। हालांकि, कोर्ट के अनुसार, एनआईए यह साबित करने में असफल रही कि विस्फोट के लिए जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल हुआ, उसमें बम किसने और कैसे प्लांट किया गया। इसी आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

फैसले में कोर्ट ने आतंकवाद के किसी भी “धर्म या रंग” से जुड़े होने की धारणा को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी सातों आरोपियों को जमानत दी थी, जिसमें साध्वी प्रज्ञा को 5 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया गया था। इस केस के चलते साध्वी को करीब 8 साल जेल में बिताने पड़े थे। अब 17 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें अदालत से पूर्ण राहत मिल गई है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *