उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत, 2 घायल, राहत कार्य जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। गंगनानी के पास प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। क्रैश की खबर मिलते ही मौके पर आपदा प्रबंधन की टीमें, पुलिस, आर्मी और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और जांच के आदेश दिए हैं कि दुर्घटना आखिर कैसे हुई। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की तहकीकात हो रही है।



