सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Madhya Pradesh: राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से नाले में बही ईको वैन, 11 लोग थे सवार, 9 की मौत

3 मिनट पढ़ें
Madhya Pradesh, Rajgarh Accident, Rain Accident, Eeco Van Accident, Monsoon Flood
Advertisement

Madhya Pradesh: राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से नाले में बही ईको वैन, 11 लोग थे सवार, 9 की मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर मार्ग पर पड़ाना कस्बे के पास झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन पुल पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने जल्दबाजी में वाहन को वहां से निकालने का प्रयास किया, जिसके दौरान वैन नाले में जा गिरी।

हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ईको वैन सतवास क्षेत्र से सारंगपुर की ओर जा रही थी। पड़ाना गांव के पास झिरी नाले पर निर्माणाधीन पुल से गुजरते समय भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। पानी का स्तर अधिक होने के कारण पुल का रास्ता भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। शुरुआती रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, बाकी नौ लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद सभी नौ शव बरामद कर लिए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सारंगपुर के एसडीओपी हरविंद सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक ने पानी के तेज बहाव के बीच जल्दबाजी में पुल पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन नाले में जा गिरा। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही हैं।

Advertisement

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद राजगढ़ प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से बारिश और बाढ़ के दौरान नदी-नालों तथा तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने में विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है और कई जिलों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में निर्माणाधीन पुलों और जलभराव वाले रास्तों पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। राजगढ़ की यह घटना एक बार फिर तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाती है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *