Home Breaking News हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक, 2...

हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक, 2 दर्जन हिरासत में

0
269
लुलु मॉल नमाज विवाद: हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक, 2 दर्जन हिरासत में
लुलु मॉल नमाज विवाद: हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक, 2 दर्जन हिरासत में

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मॉल में आज हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग को लेकर पहुंचे करणी सेना, बजरंग दल और कुछ अन्‍य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। राष्ट्रीय हिंदू युवा मंच के आदित्य मिश्रा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य नेहा सिंह भी मौजूद रहीं।

हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष और हिंदू नेता किरण तिवारी को किया हाउस अरेस्ट

सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने कल्ली पश्चिम रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उधर, चारबाग रेलवे स्‍टेशन पर नमाज पढ़े जाने को लेकर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्‍थलों पर जहां-जहां नमाज पढ़ी जाएगी, वहां-वहां हम भी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। बता दें कि कल देर शाम करीब 7 बजे भी ललु मॉल में तीन युवक सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे थे। इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। मॉल में कल भी काफी हंगामा हुआ। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया था। उन्‍हें शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। इसी के साथ मॉल में सुंदरकांड का पाठ का आह्वान करने वाली हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष और हिंदू नेता स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here