सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी ,हो रही है तैयारी

3 मिनट पढ़ें
लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी ,हो रही है तैयारी

लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी ,हो रही है तैयारी

Advertisement

लवली को मिलेगी भाजपा में अहम जिम्मेदारी ,हो रही है तैयारी

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,जी हाँ आप सही समझे आज हम बात करने जा रहे हैं हमारे छात्र राजनीति से मित्र रहे अरविन्दर सिंह लवली की | वही लवली जी जो लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस हाईकमान से नाराज हो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे | और दिल्ली की सियासत में भूचाल ला दिया था ,जाहिर सी बात है किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष दस साल से अधिक समय तक दिल्ली की सरकार में मंत्री रहा व्यक्ति कोई साधारण तो होगा नहीं भूचाल तो आना ही था |

Advertisement

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठ्बन्धन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सातों सीटें जीतने में कामयाब रही उसमें अरविन्द्र सिंह लवली के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता | चुनावी रणनीति के माहिर लवली को स्व.एच.के.एल.भगत और स्व.शीला दीक्षित की पाठशाला से काफी कुछ सीखने को मिला है जिसका इस्तेमाल उन्होंने लोकसभा चुनावों में किया |

खासतौर से उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी | यह बात दोनों प्रत्याशी रहे नेता बखूबी से जानते हैं और भाजपा हाईकमान में भी इसकी चर्चा है | खास बात यह है अरविन्दर सिंह लवली भाजपा में बिना किसी शर्त के शामिल हुए थे बावजूद इसके उन्होंने न केवल इन दोनों क्षेत्रों में अपितु दिल्ली भर में अपने लवलियों को मैदान में उत्तार दिया था और अनेकों को तो केसरिया पटका भी पहनवा दिया था | समझ गए ना आप अपने समर्थकों को | अब समझ गए आप क्या कुछ किया था लवली नें ,बात यहीं खत्म नहीं होती भाजपा नें लवली को अभी और बड़ी जिमीदारियां दे रखी है या योँ कहिये लवली के पिटारे में अभी काफी कुछ बचा है जो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कमजोर करने में सहयोग देगा | वो सब कुछ क्या हो सकता है इसकी चर्चा हम फिर कभी करेंगे और लवली को क्या जिम्मेदारी मिल सकती है इस पर भी जल्द प्रकाश डालेगें | लेकिन यह तय है लवली को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *