सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लवली नें किया लवली सा वायदा लेकर चलूँगा सभी को साथ, लूंगा सामूहिक निर्णय,अनिल चौधरी ,संदीप दीक्षित,माकन ,चोपड़ा जे.पी.सहित पहुंचे दिग्गज

6 मिनट पढ़ें
लवली नें किया लवली सा वायदा लेकर चलूँगा सभी को साथ, लूंगा सामूहिक निर्णय,अनिल चौधरी ,संदीप दीक्षित,माकन ,चोपड़ा जे.पी.सहित पहुंचे दिग्गज

लवली नें किया लवली सा वायदा लेकर चलूँगा सभी को साथ, लूंगा सामूहिक निर्णय,अनिल चौधरी ,संदीप दीक्षित,माकन ,चोपड़ा जे.पी.सहित पहुंचे दिग्गज

Advertisement

लवली नें किया लवली सा वायदा लेकर चलूँगा सभी को साथ, लूंगा सामूहिक निर्णय,अनिल चौधरी ,संदीप दीक्षित,माकन ,चोपड़ा जे.पी.सहित पहुंचे दिग्गज

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष  पद पर अपनी नियुक्ति के करीब एक पखवाड़े बाद  अरविन्द्र सिंह लवली नें दिल्ली कांग्रेस  कार्यालय में अपना पद सम्भाला | इस मौके पर अनिल चौधरी नें उन्हें कार्यभार सौंपा ,इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन,जे.पी .अग्रवाल,सुभाष चौपडा,पूर्व सांसद संदीप दीक्षित,कृष्णा तीरथ,रमेश कुमार,उदित राज ,पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ ,हारून युसूफ ,मंगत राम सिंगल,रमाकांत गोस्वामी,किरण वालिया,राज कुमार चौहान पूर्व विधायक विपिन शर्मा ,अलका लांबा ,भीष्म शर्मा,मुकेश शर्मा,नसीब सिंह ,अनिल भारद्वाज जय किशन ,राजेश लिलोठिया,मुदित अग्रवाल  सहित बड़ी संख्या में पूर्व विधायक,निगम पार्षद ,पूर्व मेयर ,जिला अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेस वर्कर मौजूद रहे | मंच संचालन ब्रह्म यादव नें किया जबकि जयकरन चौधरी मंच की  व्यवस्था संभाल रहे थे | दिल्ली सेवादल के अध्यक्ष

सुनील कुमार टीम के साथ व्यवस्था देख रहे थे | इस अवसर पर अरविन्द्र सिंह लवली नें उन्हें जिम्मेवारी सौंपने पर पार्टी नेत्रत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे दिल्ली में कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगें | कोई भी निर्णय खुद ना लेकर सामूहिक नेत्रत्व के तहत लेंगे | उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में जो विकास हुए थे लोग उन्हें याद करते है जबकि दिल्ली सरकार तथा केंद्र सरकार नें दिल्ली के विकास की रफ्तार रोक दी है |

इस मौके पर पूर्व सांसद संदीप दीक्षित नें श्री लवली को पूर्ण सहयोग का भरोषा दिया उन्होंने अनिल चौधरी के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ़ करते हुए कहा अनिल नें कोरोना काल में बहुत काम किया | जे.पी.अग्रवाल नें भी अनिल चौधरी के कार्यकाल की सराहना की | अनिल चौधरी नें कहा श्री लवली को न केवल यमुनापार में अपितु पूरी दिल्ली में जहां भी उन्हें जरूरत होगी सहयोग करेगें |

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज,जुबेर अहमद, गुरुचरण सिंह राजू , हरिकिशन जिंदल,वेद प्रकाश बेदी ,संजय गौड़ ,निगम पार्षद हाजी जरीफ,मुकेश
पांचाल ,संजीव शर्मा किसान ,राजीव कौशिक ,मीरसिंह,नीलम चौधरी सगीर हसन सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे | दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कभी भी कमजोर नही थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का यह मेला देखने के बाद यह साबित हो गया है कि पार्टी हाईकमान का निर्णय सही है व दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपना पुराना स्थान प्राप्त करेगी।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष चौपड़ा ने  सोनिया गांधी ,  मल्लिकार्जुन खरगे ,  राहुल गांधी  प्रियंका गांधी ,  के.सी. वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया  सहित पार्टी हाईकमान का  अरविन्दर सिंह लवली की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव रखा, जिसको वहां मौजूद हजारों लोगों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

Advertisement

दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कभी भी कमजोर नही थी। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का यह मेला देखने के बाद यह साबित हो गया है कि पार्टी हाईकमान का निर्णय सही है व दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपना पुराना स्थान प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शानदार शासनकाल को आज भी लोग याद करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो पार्टी के हर कार्यकम में बढ़चढ़ कर भाग लें।

अजय माकन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, हजारो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इसका प्रमाण है। श्री माकन ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को जिताकर जो हालात देश और दिल्ली में बन गए है, अब लोगों को समझ आ गया है कि उन्होंने गलती की थी। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह बात आम जनता तक पहुचानी है। लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है। हम मिलकर दिन रात काम करके संगठन को मजबूत बनाऐंगे। हमें कांग्रेस को वापस लाना है।

जय प्रकाश अग्रवाल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि श्री अरविन्दर सिंह लवली में संगठन को मजबूत करने की अद्भुत शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस लें।

अरविन्दर सिंह लवली ने इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वो दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों मे बूथ स्तर तक न केवल संगठन को मजबूत करें बल्कि दिल्ली की आम जनता की समस्याओं के साथ पूरी तरह सरोकार रखकर, उनके समाधान के लिए प्रयास भी जारी रखें और जरुरत पड़ने पर अपने अपने क्षेत्रों में जनहित के मुद्दे पर आंदोलन चलाने से पीछे न हटे। श्री लवली ने आक्रामक अंदाज में कहा कि दिल्ली कांग्रेस साम्प्रदायिक शक्तियों व दिल्ली में जनहित के मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई आक्रामक रुप से लड़ेगी। श्री लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सभी धर्मों में बराबर का विश्वास है। हमारी प्राथमिकता धर्मनिरपेक्षता की रक्षा व जनता की सेवा करना है।

श्री लवली ने तल्क लहजे में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में कुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी मुखर रुप से न केवल अपना पक्ष रखेगी बल्कि हम इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। श्री लवली ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में जो विश्वास पार्टी हाई कमान ने मेरे अंदर जताया है वो विश्वास कार्यकर्ताओं की ताकत व उनके आर्शीवाद से ही संभव हो सका है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि मैं स्वयं कार्यकर्ता बनकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करुॅगा।कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज ने बताया कि अरविन्दर सिंह लवली भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर सुख शांति व समृद्धि के लिए कालका जी मंदिर गए थे व उसके उपरांत उन्होंने हजरत निजामुदद्ीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद श्री लवली श्री गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेकने के बाद चर्च भी जाऐंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *