यमुनापार की 16 में से 12 सीटों पर खिला कमल झाड़ू के खाते में आई चार
* केजरीवाल की रेवड़ी की बजाय मोदी की गारंटी कर गई काम
– रविन्द्र कुमार –
नई दिल्ली ,यमुनापार क्षेत्र में खिला कलम 12 सीटों पर भाजपा का परचम नई दिल्ली (रविन्द्र कुमार): दिल्ली की सत्ता पर भाजपा ने अपने 27 साल के सूखे के बाद मुकाबले में आम आदमी पार्टी को एकतरफा पटखनी देते हुए दिल्ली की 48 सीटों पर जीत दर्ज कर ताजपोशी का रास्ता बना लिया है। यमुनापार इलाका सत्ता के लिहाज से अहम माना जाता रहा है इस बार भी भाजपा ने यमुनापार क्षेत्र की 16 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की है। कोंडली, सीलमपुर,बाबरपुर और सीमापुरी की सीटें आप पार्टी के खाते में गई है।जबकि कांग्रेस पार्टी की इस बार भी वही हाल हुआ जोकि पिछले मर्तबा देखने को मिल कांग्रेस एक भी सीट क्या कई सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाई।
दिल्ली की सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की सरकार इस चुनाव में जनता को अपनी फ्री फ्री की रेवड़ी का स्वाद नहीं चखा पाई, दिल्ली की जनता ने अपना जनादेश भाजपा के पक्ष में दिया । लोगों पर केजरीवाल की रेवड़ी के बजाय मोदी की गारंटी काम कर गई। नतीजन दिल्ली में चहुँ ओर भाजपा का कलम खिल ही गया। बात करें यमुनापार क्षेत्र की तो यहां की 16 सीटों में से भाजपा ने 12 सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है। उत्तर पुर जिले में 3 जबकि पूर्वी जिले में एक सीट आप ने जीती हैं। सीमापुरी सीट पर आप के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान को कुल 66353 मत,भाजपा प्रत्याशी कुमारी रिंकू को 55985 मत मिले आप का जीत अंतर 10368 रहा जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 11823 मत प्राप्त हुए। शाहदरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल को 62788 मत,आप प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी को 57610 मत प्रात हुए जीत का अंतर 5178 वोटो का रहा। रोहताश नगर सीट पर भाजपा के जितेन्द्र महाजन को 82896 मत,आप प्रत्याशी सरिता सिंह को 54994 मत मिले जीत का अंतर 27902 मतों का रहा, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश वती को 3639 मत प्राप्त हुए।
बाबरपुर सीट पर आप प्रत्याशी गोपाल राय को 76192 मत,भाजपा प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ को 57198 मत मिले। विश्वास नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को 72141 मत,आप प्रत्याशी दीपक सिंघल को 47099 मत मिले।गोकलपुर सीट पर आप प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को 80504 मत,भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निमेष को 72297 मत प्राप्त हुए। मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को 85215 मत,आप प्रत्याशी आदिल अहमद खान को 67637 मत मिले। करावल नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को 107367 मत,आप प्रत्याशी मनोज त्यागी को 84012 मत मिले।
गोंडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय महावर को 79987 मत,आप प्रत्याशी गौरव शर्मा को 53929 मत प्राप्त हुए।सीलमपुर सीट पर आप प्रत्याशी जुबेर अहमद को 79009 मत,भाजपा प्रत्याशी अनिल गौड को 36532 मत प्राप्त हुए। गांधी नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 56858 मत,आप प्रत्याशी नवीन को 44110 मत मिले। कृष्णा नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल गोयल को 75922 मत, आप प्रत्याशी विकास बग्गा को 56424 मत मिले।लक्ष्मी नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा को 65858 मत,आप प्रत्याशी बी बी त्यागी को 54316 मत प्राप्त हुए। पटपड़गंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी को 74060 मत,आप प्रत्याशी अवध ओझा को 45988 मत मिले।त्रिलोक पुरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि कांत को 58217 मत,आप प्रत्याशी अंजना पार्चा को 57825 मत मिले। कोंडली सीट पर आप प्रत्याशी कुलदीप को 61792 मत, भाजपा ने प्रियंका को 55499 मत प्राप्त हुए।