दिल्ली से मेरठ तक का सफर होगा एक घंटे से भी कम समय में पूरा : दीपक गाबा
नमो भारत ट्रेन जल्द ही सराय काले खां से मेरठ नॉर्थ तक चलने लगेगी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र एक घंटे से भी कम समय में पूरा होगा और दोनों तरफ के यात्री सुखदायी सफर का आनंद ले सकेंगे | यह कहना भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना अपने तय समय में ही पूरी होने जा रही है |
मेरठ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए चली हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन जल्द ही सराय काले खां से मेरठ नॉर्थ तक चलने लगेगी | अभी यह ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही है | वहीं न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मेरठ नॉर्थ के लिए ट्रॉयल चल रहा था | अब यह ट्रॉयल पूरा हो चुका है. उम्मीद है कि जुलाई के आखिर में ही इस पूरे ट्रैक पर नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा. इस पूरे ट्रैक पर नमो भारत 12 किमी जमीन के नीचे चलेगी. इसमें 5 किमी दिल्ली तो 7 किमी मेरठ शामिल है. वहीं बाकी पूरा ट्रैक एलिवेटेड है |
दीपक गाबा कहते हैं नमो भारत के अधिकारियों के मुताबिक इस रैपिड रेल के मेरठ में कुल 7 स्टेशन है. इन सभी का सिविल वर्क पूरा हो चुका है. फिनिशिंग का काम भी लगभग हो चुका है. मेरठ जिले में यह ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम के बीच कुल 23 किलोमीटर ट्रैक पर दौड़ रही है और बाकी के सात किमी ट्रैक भी बनकर तैयार है. इस ट्रैक पर जुलाई के अंत तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों का संचालन होगा. इसी के साथ रैपिड रेल का कॉरिडोर मेरठ में मोदीपुरम से दिल्ली में सराय काले खां के बीच 82 किलोमीटर का हो जाएगा. इससे घंटों का सफर लोग महज 50 से 55 मिनट में पूरा कर लेंगे |
नमो भारत ट्रेन सराय काले खां से मेरठ के बीच जल्द ही चलने वाली है. इस ट्रेन के चलने से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर की दूरी महज 45 मिनट में तय कर ली जायेगी | समय के बचत के साथ आम किराये में दिल्ली से मेरठ तक कि यात्रा तय की जा सकेगी. एक बार में 600-700 तक यात्री यात्रा कर पायेंगे और ट्रेन हर 15 मिनट पर उपलब्ध होगी | समय के बचत के साथ आम किराये में दिल्ली से मेरठ तक की यात्रा तय की जा सकेगी. एक बार में 600-700 तक यात्री यात्रा कर पायेंगे और ट्रेन हर 15 मिनट पर उपलब्ध होगी| दीपक गाबा बताते हैं मेरठ में 3 स्टेशन अंडर ग्राउंड बनाए गए हैं. जिसका काम भी पूरा हो चुका है. ये स्टेशन जमीन से करीब 7 मंजिल तक नीचे बनाए गए हैं. मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के लिए मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन तैयार हैं.
इसी ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा. मेट्रो के मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल,भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी (गांधीबाग), डोरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो स्टेशन हैं. मोदीपुरम मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड ट्रेन का आखिरी स्टॉप होगा| दीपक गाबा कहते हैं सराय काले खां नमो भारत का सबसे बड़ा स्टेशन होगा. यहां दिल्ली-मेरठ के साथ-साथ दिल्ली-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम एसएनबी वाली ट्रेनों का संचालन भी होगा. यात्री संख्या के अनुमान के हिसाब से ही यहां सबसे बड़ा स्टेशन डिजाइन किया गया है |



