कैलाश नगर के पार्क को कचरे का डम्पिंग यार्ड बनाने का लोग कर रहे हैं विरोध :विनीत जैन
आर,डब्लू.ए.उतरी खुलकर विरोध में
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत कैलाश नगर में बने स्व..मौलसरी देवी डी पार्क को तमाम नियमों तथा कायदे कानूनों को ताक पर रखकर जनता की भावना से खिलवाड़ करते हुए दिल्ली नगर निगम डम्पिंग यार्ड बना रही है | जिसका काम शुरू हो चुका है लेकिन स्थानीय जनता के साथ-साथ क्षेत्र की आर.डब्लू.ए.भी इसके विरोध में खुलकर आ गई है | आर.डब्लू. ए. ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जताया है |
आर.डब्लू.ए.के अध्यक्ष विनीत जैन कहते है पुराने लोहे वाले रेल पुल के पास यह पार्क कई दशक पुराना है जिसमें ना केवल बच्चे खेलते है अपितु क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व महिलाएं भी सैर करने आती है | अनेक लोग योगा करते हैं लेकिन इस पार्क में कचरे का डम्पिंग यार्ड बनने के बाद सारा का सारा वातावरण प्रदूषित हो जाएगा और पार्क में सैर करना तथा योग करना दूभर हो जाएगा |
विनीत जैन इस बाबत नगर निगम के आला अधिकारीयों के साथ-साथ क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधयों से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया | विनीत जैन कहते हैं दिल्ली नगर निगम इस पार्क के एक बड़े हिस्से में कूड़े का डम्पिंग यार्ड बना रहा है स्थानीय लोग निगम से इस फैंसले से नाखुश है और लोगो नें मिलकर निगम के इस निर्णय का विरोध किया है | इस डम्पिंग यार्ड के बनने से यहाँ के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा | लोगो को सांस लेने में भी दिक्कत होगी | डम्पिंग यार्ड यदि बनाना ही था तो उसके लिए कहीं और भी जगह तलाश की सकती थी लेकिन कालोनी के बीच में इस तरह से डम्पिंग यार्ड का निर्माण एनजीटी के निर्देशों का भी उल्लंघन ही है | विनीत जैन कहते हैं सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा अविलम्ब इस निर्माण पर रोक लगानी चाहिए |



