सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Delhi Election Result 2025: AAP-केजरीवाल की हार पर भावुक हुए अन्ना हजारे, कहा- ‘बहुत प्यार दिया था, लेकिन…’

2 मिनट पढ़ें
अन्ना हजारे

Delhi Election Result 2025: AAP-केजरीवाल की हार पर भावुक हुए अन्ना हजारे, कहा- 'बहुत प्यार दिया था, लेकिन...'

Advertisement

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हार पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भावुक हो गए. अन्ना हजारे यह कहते हुए भावुक हो गए कि उन्होंने केजरीवाल को बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने समाज के बारे में नहीं सोचा और राजनीति में चले गए. उन्होंने कहा, “मुझे उससे बहुत उम्मीद थी. मैंने उसे बहुत सारा प्यार दिया था, लेकिन वह रास्ता छोड़ गए.”

शराब में लिप्त रही AAP- अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार विचार और चरित्र शुद्ध होना चाहिए ये शराब में लिप्त रहे, इनकी छवि खराब रही, इस वजह से इन्हें कम वोट मिले हैं.” अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति और पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

‘उम्मीदवार का चरित्र साफ होना चाहिए’

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के अपने कर्तव्य को समझने में विफल रहे. केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चरित्र साफ होना चाहिए और उसे त्याग के गुण पता होने चाहिए. ये गुण (प्रत्याशियों में) लोगों का भरोसा जीतते हैं और उन्हें लगता है कि उम्मीदवार उनके लिए कुछ करेगा.

मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल हारे

AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली है, जबकि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद हुई थी. केजरीवाल को हजारे का समर्थक माना जाता है, लेकिन 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *