सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बिहार में 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, पिछली बार कब हुई थी वोटिंग?

3 मिनट पढ़ें

बिहार में 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, पिछली बार कब हुई थी वोटिंग?

2019 के लोकसभा चुनाव के समय बिहार में सात चरणों में चुनाव हुआ था. पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. सातवें चरण का चुनाव 12 मई को हुआ था.

2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार (16 मार्च) को हो जाएगी. एक तरफ पार्टियां अपने प्रत्याशियों की ऐलान कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर औपचारिक रूप से चुनाव की घोषणा होने का भी कई दिनों से इंतजार हो रहा था. सूत्रों के अनुसार बिहार में इस बार छह से सात चरण में चुनाव हो सकते हैं. इस संबंध में शनिवार को ऐलान हो जाएगा. जानिए बिहार में 2019 के वक्त कितने चरणों में किन-किन सीटों पर वोटिंग हुई थी.

बिहार में सात चरणों में हुआ था 2019 में चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कुल सात चरण में वोटिंग हुई थी. बिहार में भी सात चरण में चुनाव खत्म हुआ था. पहला चरण 11 अप्रैल को था. इसमें 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई थी. पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग हुई थी. वहीं दूसरा चरण 18 अप्रैल को था. इसमें 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव हुआ था. इसमें बिहार की पांच सीटें शामिल थीं.

23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान हुआ था. 14 राज्यों की 115 सीट के लिए लोगों ने वोट डाले थे. तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी. चौथा चरण 29 अप्रैल को था. नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसमें बिहार की पांच सीटें थीं.

सातवें चरण में बिहार की आठ सीटों पर हुई थी वोटिंग

पांचवां चरण 6 मई को था. सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हुई थी. पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान हुआ था. छठा चरण 12 मई को था. इसमें सात राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव हुआ था. इसमें बिहार की आठ सीटें शामिल थीं. सातवें चरण का चुनाव 19 मई को हुआ था. आठ राज्यों की 59 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. इसमें बिहार की आठ सीटों पर वोट डाले गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *