सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा लिज ट्रस बनी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री मिल गया है। लिज ट्रस ब्रिटेन की नए प्रधानमंत्री बन गई हैं। लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। बता दें कि पहले पांच राउंड के मुकाबले में ऋषि सुनक को भारी बढ़त हासिल थी, लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों की अंतिम वोटिंग के दौरान लिज ट्रस ने जीत हासिल की है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस ऋषि सुनक से काफी आगे चल रही हैं। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा। लिज ट्रस ने सबसे पहला चुनाव पार्षद का जीता था। लिज का परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है। 2010 में ट्रस पहली बार वह सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *