सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बेऊर जेल भेजे गए लालू यादव के साले साधु यादव, जानें किस मामले में मिली सजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेऊर जेल भेजे गए लालू यादव के साले साधु यादव, जानें किस मामले में मिली सजा

लालू यादव के साले साधु यादव को 23 साल पुराने एक मामले में जेल भेजा गया है. पटना के एमपी एलएलए कोर्ट ने ये सजा सुनाई है.

लालू यादव के साले साधु यादव को गुरुवार (20 जून) को 23 साल पुराने एक केस में सजा सुनाई गई है, ये सजा उन्हें पटना के एमपी एलएलए कोर्ट ने दी है. कोर्ट ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया है. 2022 में इस मामले केवल तीन साल की सजा सुनाई गई थी, तब उन्हें इस मामले में बेल भी मिल गई थी. अब उनके मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट में होगी.

मारपीट और रंगदारी का आरोप

मामला 2001 का है, जब साधु यादव पर परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के साथ मारपीट और रंगदारी के आरोप लगे थे. इस मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने साधु को 2022 में तीन साल की सजा सुनाई थी. साथ ही प्रोविजिनल बेल भी दी थी. बात दें कि ये बेल 3 साल या उससे कम की सजा होने पर दिया जाता है.

Advertisement

साधु यादव ने किया था सरेंडर

बता दें कि प्रोविजनल बेल मिलने के बाद विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के फैसले को साधु यादव ने पटना सिविल कोर्ट के सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी. एमपी एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष सत्र न्यायालय के न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने 19 दिसंबर 2023 को साधु यादव की अपील खारिज कर दी. उसके बाद साधु यादव पटना हाईकोर्ट गए. जहां उन्होंने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की.

साधु यादव ने पटना हाईकोर्ट से निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत को जारी रखने का अनुरोध किया था. जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद पटना हाईकोर्ट ने कहा था कि निचली अदालत में सरेंडर के बाद ही सुनवाई होगी. इसके बाद साधु यादव ने सरेंडर कर दिया. दरअसल साधु यादव 2000 से 2004 तक विधायक भी रहे हैं. इसलिए उनके इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा दी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *