सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दूसरी लड़की के चक्कर में पत्नी को मार डाला? हाजीपुर में दामाद पर लगा हत्या का आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेवफाई! दूसरी लड़की के चक्कर में पत्नी को मार डाला? हाजीपुर में दामाद पर लगा हत्या का आरोप

Hajipur Mahua Woman Dead Body Found In Suspicious Condition Husband In  Police Custody Ann | Bihar Crime News: बेवफाई! दूसरी लड़की के चक्कर में  पत्नी को मार डाला? हाजीपुर में दामाद पर

महुआ थाना के रामपुर गांव की घटना है. शादीशुदा महिला की मौत कैसे हुई और कब हुई इसको लेकर महुआ थाना की पुलिस जांच में जुटी है. पति हिरासत में है.

महुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार (9 अक्टूबर) को एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला. मृतक महिला की पहचान कुंदन राय की पत्नी प्रियंका कुमारी (30) के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने इसकी जानकारी महुआ थाने की पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना को लेकर आरोपी पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

मायके वालों ने कहा- बेटी के साथ उसका पति करता था मारपीट

Advertisement

अपनी बेटी की मौत के बाद मायके वालों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है. परिवार वालों ने बताया कि लड़की के चक्कर में घटना को अंजाम दिया गया है. कुंदन का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था जिसके कारण पत्नी प्रियंका के साथ अक्सर मारपीट करता था.

मायके वालों ने कहा कि कुंदन कुमार से प्रियंका की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. अक्सर कुंदन अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मारपीट करता था. पति-पत्नी के बीच विवाद इसलिए हो रहा था क्योंकि कुंदन अपने गांव की ही किसी लड़की के साथ प्रेम करता था. उसकी पत्नी उसका विरोध करती थी. कई बार उनसे मायके में इसकी शिकायत की थी, लेकिन तब भी कुंदन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था.

परिवार वालों के आवेदन पर की जाएगी कार्रवाई

इस पूरे मामले में महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि प्रियंका नाम की महिला का शव उनके घर से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लड़की के परिवार वालों के आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी. सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जाएगी. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *