सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो वांटेड विदेशियों को गोवा से दबोचा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली पुलिस को ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कामयाबी, दो वांटेड विदेशियों को गोवा से दबोचा

mayur vihar police arrested two foreigners wanted for human trafficking belong to international syndicate - Crime News: मानव तस्करी और ठगी में वॉन्टेड दो विदेशी गिरफ्तार, इंटरनेशनल सिंडिकेट से ...

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि 30 सितंबर को मयूर विहार थाने में इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल फरार विदेशियों के गोवा में होने की सूचना मिली थी.

ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार थाने (Mayur Vihar Police Station) की पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग और चीटिंग के मामलों के वांटेड दो विदेशियों को गिरफ्तार कर बड़ी कमायाबी हासिल की है. पुलिस ने फरार चल रहे दोनों विदेशियों को गोवा (Goa) से गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान, तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) की अजीजा तानरीकुलयेवा उर्फ अजीजा शारजे और अफगानिस्तान (Afghanistan) के शेरगेट अफगान उर्फ शेरजोत अफगान के रूप में हुई है. उनके कब्जे से भारतीय पहचान पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट के अलावा विदेशी दस्तावेज और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं.

डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि 30 सितंबर को मयूर विहार थाने की पुलिस को इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल फरार विदेशियों के नॉर्थ गोवा में होने की सूचना मिली थी. इस पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए एसएचओ मयूर विहार और एटीओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी पकड़ के लिए लगाया गया. जांच में पुलिस को पता चला कि अजीजा को ठगी और 14 फॉरेनर्स एक्ट के मामलों में द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है, जबकि शेरगेट अफगान हत्या के प्रयास और अपहरण के मामले का भगोड़ा है और क्राइम ब्रांच का भी वांटेड है.

Advertisement

पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा

डीसीपी ने बताया कि, 200 मोबाइल नंबरों की जांच के बाद उनके मोबाइल नंबर का पता चला, जो कि नॉर्थ गोवा में एक्टिव था. इसके बाद 3 अक्टूबर को पुलिस गोवा के लिए रवाना हुई, जहां दो दिनों की तलाश के बाद उनके ठिकाने का पता चला और फिर गोवा पुलिस की सहायता से छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया गया. दोनों को गोवा कोर्ट के पेश कर ट्रांजिट रिमांड हांसिल किया गया और अब उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है. दोनों अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग कर छिप रहे थे.

अजीजा इंटरनेशनल सिंडिकेट की सरगना

जॉइंट कमिश्नर (ईस्ट) छाया शर्मा ने बताया कि दोनों ह्यूमन ट्रैफिकिंग के कई मामले में पहले से ही वांटेड हैं. वे विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में तस्करी करते थे. अजीजा इटरनेशनल सिंडिकेट की सरगना है. दोनों की बर्बरता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. उन्होंने पिछले साल अगस्त महीने में के हथियार के बल पर उज्बेकिस्तान दूतावास के अति सुरक्षित इलाके से एक विदेशी महिला का अपहरण कर लिया था. वहीं पिछ्ले साल उसका वीडियो कई इंटरनेशनल चैनल पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक विदेशी महिला को पैसे देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के लिए पीटती हुए दिखाई दे रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *