सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया रोचक फैसला, दोनों टीमों में हुए बदलाव, जानें इनकी नई Playing XI

3 मिनट पढ़ें

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया रोचक फैसला, दोनों टीमों में हुए बदलाव, जानें इनकी नई Playing XI

JioNews

वर्ल्ड कप का सातवां मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता है. आइए हम आपको बताते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी है.

वर्ल्ड कप में आज यानी मंगलवार को कुल 4 टीमों के बीच दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच में धर्मशाला के एचपीसीए यानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन में खेला जाएगा. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसका मतलब इंग्लैंड की बेखौफ बल्लेबाजी का एक बार फिर टेस्ट होने वाला है.

टॉस जीतने के बाद शाकिब अल हसन ने कहा कि, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. आज पिछले दिनों के मुकाबले ठंडक थोड़ी ज्यादा है. उम्मीद है कि हमारे पेसर इस पिच से कुछ मदद निकाल लेंगे. हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. हमने पिछले मैच में वैसी शुरुआत नहीं मिली थी, जैसा हम चाहते थे, लेकिन अपनी टीम पर भरोसा है. हम पिछले मैच जैसा प्रदर्शन इस मैच में भी करना चाहते हैं, लेकिन यह एक अलग मैच और अलग माइंटसेट है, लेकिन हमें जितना हो सके, उतना शांत रहना है. वो (इंग्लैंड) विश्व विजेता हैं, और उन्हें हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.”

शाकिब के बाद जोस बटलर ने भी कहा कि, “हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. हमारी टीम में एक बदलाव है. मोईन अली की जगह पर रीस टॉपले टीम में शामिल हुए हैं. वो (पहला मैच) एक बुरा दिन था. हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अब हमने पिछले कुछ दिनों में अच्छा अभ्यास किया है, और इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाह रहे हैं. हम इस मैच में एक बढ़िया वापसी करना चाहते हैं.”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इन दोनों टीमों ने अभी तक इस वर्ल्ड कप एक-एक मैच खेला है. इंग्लैंड को अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों एक बुरी हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, बांग्लादेश की टीम ने अपने पहले मैच में इसी मैदान, धर्मशाला में अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया था. ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस मैच के जरिए जीत की शुरुआत करना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश को अपने जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *