सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Khalsa Sajna Diwas: खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ,चेतना समागम’ का समापन : गुरचरन सिंह राजू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Khalsa Sajna Diwas: खालसा साजना दिवस को समर्पित ‘गुरु मान्यों ग्रंथ,चेतना समागम’ का समापन : गुरचरन सिंह राजू

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : खालसा साजना दिवस को समर्पित तीन दिवसीय ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का गीता कॉलोनी स्थित रामलीला ग्राउंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हो गया। समागम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और पूरा मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। इस अवसर पर आयोजक पूर्व निगम पार्षद गुरचरन सिंह राजू ने कहा कि ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का मुख्य उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र की संगत में इस समागम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से इसमें भाग लिया। समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन, कथा-कीर्तन तथा विभिन्न प्रकार के लंगर की व्यवस्था की गई, जिसका संगत ने भरपूर आनंद लिया। गुरचरन सिंह राजू ने बताया कि इस समागम के दौरान 47 श्रद्धालुओं ने अमृत छका। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 13 अप्रैल को बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जो भी श्रद्धालु अमृत छकना चाहते हैं, वे अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *