सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

PM मोदी के चर्च जाने पर केरल के CM का तंज,”अच्छा है, अगर ये पिछले कर्मों का प्रायश्चित है”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“अच्छा है, अगर ये पिछले कर्मों का प्रायश्चित है”: PM मोदी के चर्च जाने पर केरल के CM का तंज

विजयन ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने दिल्ली में एक प्रसिद्ध ईसाई चर्च का दौरा किया. यह एक अच्छी बात है अगर इसे अब तक हुई हर चीज के लिए प्रायश्चित के रूप में किया गया है.”

“पिछले कर्मों के प्रायश्चित”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईसाइयों ईस्टर पर दिल्ली के एक चर्च में गए. अब उनके चर्च जाने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अगर यह संघ परिवार के “पिछले कर्मों के प्रायश्चित” के रूप में किया गया है तो ये अच्छी बात है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम ईस्टर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च का दौरा किया.

Advertisement

अंगमाली में सीपीआईएम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री ने दिल्ली में एक प्रसिद्ध ईसाई चर्च का दौरा किया. यह एक अच्छी बात है अगर इसे अब तक हुई हर चीज के लिए प्रायश्चित के रूप में किया गया है. क्या ऐसा होगा? क्या वे ऐसा करना बंद कर देंगे? क्या ये किसी और रास्ते से जाएंगे?”

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को केरल के सभी चर्चों का दौरा करते देखा गया. इसलिए यहां कोई अगर ऐसा करता है तो कोई बुराई नहीं है. अलग रुख अपनाने में कोई बुराई नहीं है.”

विजयन ने यह भी कहा, “ईसाइयों को केरल के बाहर प्रताड़ित किया जा रहा है. सच्चाई ये है कि आप (बीजेपी) यहां अपनी स्थिति मजबूत इसलिए नहीं कर सके क्योंकि यहां संघ परिवार को एक विशेष अल्पसंख्यक स्नेह है. यदि आप एक सांप्रदायिक स्टैंड लेते हैं और यहां सांप्रदायिक संघर्ष बनाने की कोशिश करते हैं , सरकार कड़ा रुख अपनाएगी. यह कोई समझौता नहीं करने की स्थिति है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *