सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल की रिहाई ,भाजपा के सामने बड़ी मुसीबत आई

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल की रिहाई ,भाजपा के सामने बड़ी मुसीबत आई

केजरीवाल की रिहाई ,भाजपा के सामने बड़ी मुसीबत आई

Advertisement

केजरीवाल की रिहाई ,भाजपा के सामने बड़ी मुसीबत आई

* गठबन्धन की हुई हौसला अफजाई

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,समझ गए ना आप आज हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर चर्चा करने जा रहे हैं | और बनती भी है ,आखिर देश में आम चुनाव जो चल रहे हैं | और जहां चुनाव की बात हो तो चुनावी रणनीति के चाणक्य की चर्चा होना लाजमी है | चाणक्य उपाधि हमने उन्हें नहीं दी बल्कि दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में उनकी कामयाब सियासत नें दी | जहां उनकी चाणक्य नीति के सामने कांग्रेस,भाजपा और अकाली दल के दिग्गजों की नीतियाँ धूल चाटती नजर आई | दिल्ली में तो वे यह करिश्मा लगातार तीन बार दिखा चुके है और हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है लोकसभा चुनावो में भी वे कोई नया करिश्मा अवश्य दिखायेगें | भाजपा नेता भले ही यह कह रहे हैं कि केजरीवाल की रिहाई से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला लेकिन अपनी पहली बाईट में ही उन्होंने इतनी जोर के छक्के मारे कि चुनाव प्रचार में जुटे अमित शाह तक को मैदान में उतरना पड़ा |

Advertisement

अरविन्द केजरीवाल नें तो नरेंद्र मोदी की रिटायर्मेंट तक की भविष्वाणी कर दी जिसका जवाब देने के लिए अमित शाह को खुद उतरना पड़ा | अब रही लोकसभा चुनावों की बात प्रचार के लिए उनके पास पर्याप्त समय है और नरेंद्र मोदी की तरह वे भी मीडिया में कैसे छाना है जनता के दिलों को किस तरह से टच करना है में माहिर है | अपनी उपलब्धियों का बखान उनसे ज्यादा कोई और नहीं कर सकता इसके अलावा भाजपा को किस तरह से घेरना है उसमें भी उन्हें महारथ हांसिल है | सकरार बनी नहीं और उन्होंने दिल्ली को पहले ही पूर्ण राज्य की सौगात देने की घोषणा कर दी | इतना ही दिल्ली के एल.जी.को भी अपनी पसंद का बनाने की बात कह डाली | इसे कहते है आत्मविश्वास ,यानी उन्हें भरोसा है इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसमें उनकी पार्टी की भी भागीदारी होगी | अरविन्द के वादों पर दिल्ली और पंजाब की जनता भरोसा करती है और ऐसे ही नहीं करती उन्होंने अपने किये वादे पूरे करके दिखाए है |

भाजपा में बड़े पदों पर हमारे कई मित्रो नें फोन कर पूछा पंडित जी कितना फर्क पड़ेगा अरविन्द के आने से हमने कहा आप सवाल पूछ रहें हैं इसीसे अंदाजा लगा लो आखिर आपके मन में यह सवाल क्यों चल रहा है | समझ गए ना आप जब किसी विषय पर चर्चा शुरू हो जाए तो समझिये मामले में करंट है | और वैसे भी हमारा मानना है अब मोदी मैजिक के करंट की वोल्टेज पहले से कम हो गई है लिहाजा यह रिहाई गठ्बन्धन के लिए मलाई साबित होगी | किस किस सीट पर होगी इसकी चर्चा बाद में करेगें | आज बस इतना ही ….

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *