सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल नें चुनावों के लिए सजानी शुरू की फील्डिंग

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल

केजरीवाल नें चुनावों के लिए सजानी शुरू की फील्डिंग

Advertisement

केजरीवाल नें चुनावों के लिए सजानी शुरू की फील्डिंग

दो दर्जन से ज्यादा उतारेंगे नये चेहरे

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली की सियासत के नायक पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में भले ही तसल्ली के अलावा कुछ नहीं मिला,तसल्ली यह कि हम नहीं जीते कोई बात नहीं लेकिन हमारे बिना आप भी तो अधूरे रह गए | राहुल गांधी से ले यह मेसेज सब तक पहुंच गया | लेकिन दिल्ली को ले वे बेहद सचेत तथा गंभीर है | होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने अपना तरकश सजा लिया है और उन्हें मालूम है कब कौन सा तीर चलाना है ,किसे लपेटना है और किसे बक्शना है उनके एजेंडे में है | समझ गए ना आप पिछले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 62 सीटें जीती थी जिसे वे बरकरार रखना चाहेगें | उनके लिए यह इतना आसान नहीं है पिछली बार की तुलना में इस बार हालत कुछ बदले-बदले हैं ,भाजपा का जहां आत्मविश्वास बढ़ा है वहीं कांग्रेस भी ग्राफ बढने की उम्मीद में है लिहाजा अरविन्द का हर कदम सियासी रहने वाला है इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता |

Advertisement

जनता की अदालत में खुद को और अपनी टीम को निर्दोष साबित करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनोती रहने वाली है ,वहीं नाकारा विधायकों की फीडबैक मिलने से भी उनका बेचैन होना लाजमी है | नाकरा विधायकों का ईलाज तो उन्होंने तलाश लिया है यानी उनकी छुट्टी कर नये चेहरों को उतारने की योजना पुराना फार्मूला रहा है | माना जा रहा है इस बार अरविन्द कम से कम दो दर्जन नये चेहरों पर दावं लगाने वाले हैं | कुछ पुराने तो खुद ही पाला बदल चुके हैं ,कुछ पिछली बार विधानसभा नहीं पहुंच सके थे उनमें से भी छटनी होनी तय है | यानी जो पिछली हवा में नहीं जीत सके विपरीत हालातों में केवल उन्हें ही मौका मिलेगा जो पूरे पांच साल सक्रिय रहे हैं और पार्टी के साथ खड़े रहे हैं | चुनावी रणनीति के तहत विपक्षी खेमें में सेंध भी उनका एजेंडा है |

बीते दिनों जुबेर अहमद,ब्रह्मसिंह तंवर और आज ही बी.बी.त्यागी जैसे धुरन्धरो को उन्होंने अपनी टोपी पहना दी है जो अभी और जारी रहने की उम्मीद है |कांग्रेस के कम से कम बीस तो भाजपा के दस नेता उनके सम्पर्क में है | जिस तरह से कई विधायकों को लोकसभा चुनाव लडवाया थी उसी तर्ज पर कुछ तेज तर्रार पार्षदों को विधानसभा चुनाव लडवाने की योजना बन सकती है | केजरीवाल के लिए निगम की सत्ता से ज्यादा दिल्ली की सत्ता मायने रखती है | जहां तक गठ्बन्धन का सवाल है इस पर बाद में चर्चा करेंगे | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *