कर्नाटक के चिनचनुर में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन पेड़ से टकरा गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई।पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं का यह समूह बेलगावी के हुलकुंड गांव से सवादत्ती के यालम्मा मंदिर जा रहा था। रास्ते में ही ड्राइवर से गाड़ी का नियंत्रण छूट गया और यह पेड़ से जा टकराया। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री गोविंद करजोल ने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।
कर्नाटक के सिंचाई मंत्री गोविंद कारजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक जीप में सवार सभी यात्री वार्षिक मेले में भाग लेने के लिए सावदत्ती के रेणुका-यल्लम्मा मंदिर जा रहे थे। रामदुर्ग तालुक के चिंचनूर गांव में विट्ठल-रुक्मई मंदिर के पास चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री रामदुर्ग तालुक के हुलकुंड गांव के रहने वाले थे और एक माल ढोने वाले वाहन से यात्रा कर रहे थे।



