सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कन्हैया कुमार नें भी नामांकन में दिखाई जमीनी ताकत

5 मिनट पढ़ें
कन्हैया कुमार नें भी नामांकन में दिखाई जमीनी ताकत

कन्हैया कुमार नें भी नामांकन में दिखाई जमीनी ताकत

Advertisement

कन्हैया कुमार नें भी नामांकन में दिखाई जमीनी ताकत

   कांग्रेस व आप के साथ-साथ वामपंथी भी रहे मौजूद

          – अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,नामांकन के आखिरी दिन उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी कन्हैया कुमार नें अपनी नामजदगी का पर्चा धूम-धाम से भरा | हालांकि कन्हैया नें पर्चा बेहद सादगी से भरा लेकिन उनके साथ आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वामपंथी भी बड़ी संख्या में दिखा दिए | कन्हैया बिना लाव लश्कर के ई.रिक्शा पर सवार थे और उसी ई रिक्शा पर दिल्ली कांग्रेस केअध्यक्ष देवेन्द्र यादव ,पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी,सुभाष चोपड़ा भी सवार थे | कन्हैया की रिक्शा के पीछे बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी ई रिक्शों में थे | यह बात अलग है की ई रिक्क्षाओं की तादाद काफी थी | लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोग मौजपुर से ले डी.एम.आफिस नन्द नगरी तक पैदल ही साथ चल रहे थे | कन्हैया के काफिले में युवाओं की अच्छी खासी भीड़ थी तो महिलाओं की मौजूदगी भी यह बता रही थी कि उनके साथ महिलाओं का आशीर्वाद भी है | रोड़ शो में हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय निवासी शामिल हुए। लगभग तीन  किलोमीटर लम्बे रोड़ शो में उनके साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी शामिल थे। रास्ते भर सड़क के दोनो तरफ से उनके उपर फूलों की बौछार हो रही थी और क्षेत्रीय निवासी अपने घरों से कन्हैया कुमार के उपर फूल बरसाकर अपने समर्थन का विश्वास जता रहे थे। हजारों लोगों ने कांग्रेस के झंडे हाथ में लिए हुए थे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं नें मंच लगा स्वागत का इंतजाम भी किया हुआ था |

कन्हैया कुमार ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ  नंद नगरी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दर्ज कराया।  कन्हैया कुमार के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री  गोपाल राय, आप विधायक संजीव झा,  पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद,  हसन अहमद,  भीष्म शर्मा, विजय लोचव ,वीर सिंह धिगान ,सरिता सिंह ,श्रीदत्त शर्मा, सेवा दल अध्यक्ष सुनील कुमार , एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष चौ0 जुबैर अहमद और  आदेश भारद्वाज,कैलाश जैन , अजित चौधरी ,ब्रह्म धिकिया , हाजी जरीफ ,ईश्वर  बागड़ी,राजीव शर्मा,दीपक शर्मा,राजीव कौशिक ,मुकेश पांचाल,अशोक शर्मा ,भारत कौशिक ,कुलदीप भाटी,संजीव शर्मा ,हरेन्द्र लक्की  सहित   कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत हासिल कर रही है। देश के पहले दो चरणों के चुनाव से दर्शाया है कि अब तानाशहों की नहीं काम करने वालों को मौका मिलेगा। इस बार 400 पार का सपना नहीं पूरा होगा और दिल्ली से गठबंधन की विजय यात्रा की शुरुआत होगी। इस बार जुमलेबाजों को करारा जवाब देगी। लगभग 10 वर्षों तक देश के भविष्य को अंधकार में डालनेवाले भाजपा सरकार का अब सफाया होना तय है। दिल्ली के साथ साथ पूरे देश में इंडिया गठबंधन को पूरा समर्थन मिल रहा है और इसका जवाब 4 जून को जरूर मिलेगा।

कन्हैया कुमार नें भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय जनता, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है, मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं आपके अधिकारों, हितों और आत्म सम्मान की रक्षा के लिए काम करूंगा। मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि लोकसभा उम्मीदवार में नही आप है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सांसद ने आपके हितों और विकास के लिए कोई काम नही किया बल्कि आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता अंहकारी होती है तो पाप अधिक बढ़ता है, अत्याचार बढ़ता है फिर उसके खिलाफ न्याय की लड़ाई की शुरुआत होती है। हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा की तानाशाही के खिलाफ न्याय की लड़ाई छेड़ी हुई है हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को तब तक लड़ना है जब तक इसे अंजाम तक नही पहुंचा देते।

कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं पूछना चाहता हॅू कि भाजपा ने दिल्ली में 6 सांसदों के टिकट काट दिया, उत्तर पूर्वी से सांसद का टिकट क्यों नही काटा? क्या इन्होंने यहां कोई काम किया है, अगर वो ऐसा मानते है तो यह भी उनका झूठ है। मैं पूछना चाहता हूं कि मनोज तिवारी जी कहते है कि उन्होंने 14 हजार करोड़ का विकास कार्य किया है, परंतु जनता कहती है कोई काम नही किया। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर सरकार ने 14 हजार करोड़ दिए ही नही, अगर दिए है तो 14 हजार करोड़ का काम नही हुआ, जब इतनी राशि का काम नही हुआ हो तो 14हजार करोड़ गए कहां?

कन्हैया कुमार ने कहा कि आज चुनौती भरे समय में देश की जनता के अधिकारों, हितों, आत्मसम्मान को बचाने का सवाल नही है और नही किसी व्यक्ति विशेष सांसद, किसी प्रधानमंत्री, किसी गठबंधन को चुनने का सवाल है। आज अपने लोकतांत्रिक मतदान के अधिकार का प्रयोग करके तानाशाही सरकार को बदलकर देश को बचाने का सवाल है। मैं उत्तर पश्चिम दिल्ली की जनता से अपील करता हूॅ कि आप यहां से मुझे नही अपने आप को जिताने के लिए इंडिया गठबंधन का विजयी बनाकर संविधान को बचाने की पहल करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *