सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कन्हैया बहुत समझदार है इन्हें हर विषय की रहती है जानकारी : राहुल गांधी

3 मिनट पढ़ें
कन्हैया बहुत समझदार है इन्हें हर विषय की रहती है जानकारी : राहुल गांधी

कन्हैया बहुत समझदार है इन्हें हर विषय की रहती है जानकारी : राहुल गांधी

Advertisement

कन्हैया बहुत समझदार है इन्हें हर विषय की रहती है जानकारी : राहुल गांधी

* खुले मंच पर खुले दिल से बांधे तारीफों के पुल

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,वैसे तो तमाम दिग्गजों के दावों को दरकिनार कर कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से गठबंधन का प्रत्याशी बना कांग्रेस ने यह संदेश दे दिया था कि दिल्ली कांग्रेस में आने वाला समय कन्हैया का ही रहने वाला है | रही सही कसर आज कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गांधी नें खुले मंच से उन्हें अपना आशीर्वाद दे इस बात को और पुख्ता कर दिया है कि शीला दीक्षित की तर्ज पर दिल्ली कांग्रेस का एक नया युग फिर से शुरू होने की सम्भावना है | जी हाँ हमारा तो यही आंकलन है इसकी चर्चा हम इसी कालम में एक पखवाड़े पहले भी कर चुके है |

Advertisement

समझ गए ना आप चुनाव का परिणाम कुछ भी रहे कांग्रेस में जो सोच लिया जाता है वही किया जाता है | इस विषय पर हम चुनाव के बाद विस्तार से चर्चा करेंगें फिलहाल तो कन्हैया के फेवर में आज राहुल गांधी की सभा की बात करते हैं | राहुल गांधी नें आज कन्हैया के पक्ष में जनसभा रखी जिसमें दिल्ली कांग्रेस के तमाम दिग्गज मौजूद रहे | अपने सम्बोधन के दौरान ठीक उसी स्टाइल में राहुल नें कन्हैया को एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार गले लगाया जैसे वह शीला दीक्षित को सम्मान दिया करते | राहुल ने यह भी बताया कन्हैया अक्सर उनसे मिलते रहते है और विभिन्न विषयों पर वे मुझ से संवाद करते हैं | इन्हें हर विषय में जानकारी है ,देश की विदेश की या अन्य करेंट टोपिक्स की | मंच पर कन्हैया का गुणगान करने का उनका मकसद साफ़ था कोई दिस दैट नहीं चलेगी उन्हें जो मन भाया है उसका संकेत उन्होंने दे दिया | दिल्ली कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान हो जिस तरह से शीला दीक्षित का अवतरण दिल्ली की सियासत में हुआ था कमोवेश वही हालत आज भी दिल्ली की सियासत में देखने को मिल रहे है | लिहाजा कांग्रेस को एक तेजतर्रार युवा नेत्रत्व की जरूरत महसूस हो रही है | और कांग्रेस में बॉस की हाँ में हाँ कोई नया सिस्टम नहीं है |

सभा में राहुल गांधी, केसी वेनुगोपाल, दिल्ली अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सचिन पायलट , सुभाष चोपड़ा, चौ0 अनिल कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार, केरल के आई बी हेडन, पूर्व सांसद रमेश कुमार, डा0 नरेन्द्र नाथ, आप विधायक राजेन्द्र पाल गौतम, गुजरात के विधायक जगनेश मेवानी, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, वीर सिंह धींगान, विजय सिंह लोचव, अमरीश गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, आदेश भारद्वाज, गुरचरण सिंह राजू, ईश्वर सिंह बागड़ी, कैलाश जैन, सहित अनेक नेतागण मुख्य रुप से मौजूद थे। मंच का संचालन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज नें किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *