सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यू.पी.में का बा दिल्ली की सियासत में भूचाल बा पक्ष और विपक्ष बोले कमाल बा

3 मिनट पढ़ें
यू.पी.में का बा दिल्ली की सियासत में भूचाल बा पक्ष और विपक्ष बोले कमाल बा

यू.पी.में का बा दिल्ली की सियासत में भूचाल बा पक्ष और विपक्ष बोले कमाल बा

Advertisement

यू.पी.में का बा दिल्ली की सियासत में भूचाल बा पक्ष और विपक्ष बोले कमाल बा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हैडलाइन पढ़ आप समझ रहे होंगें कोरोना काल में धमाल मचाने वाले गाने की याद आज ताजा कैसे हो गई | जब गली गली में चल रहा था यह गाना यू.पी.में का बा ,इससे पहले भी इसी गयिका के एक गाने नें धमाल मचाया था जिसके बोल थे छन-छन बदले मिजाज रजुवा ,नारेबाज रजवा जुमलेबाज रजवा | समझ गए ना आप किस ओर इशारा रहता है इस गायिका का | अब तो हमें नाम बताने की जरूरत भी नहीं आप समझ ही गए होंगे इस हॉट सिंगर का नाम, फिर भी जो नहीं जानते उन्हें हम बता देते है इस सिंगर का नाम है नेहा सिंह राठौर | हॉट सिंगर हमनें इसलिए बोला इनका हर गीत हो या गाना इतना हॉट होता है रिलीज होते ही लाखों लोग सुन लेते हैं और लोगो की जबान पर चढ़ जाता है वह गाना |

Advertisement

नेहा सिंह भले ही भोजपुरी गायिका है लेकिन उनके फ़ालोवर पूरे उत्तर भारत में है | आज हमें नेहा सिंह राठोर की याद कैसे आई हमारी धर्मपत्नी नें यू ट्यूब पर गाना चला रखा था यू.पी .में का बा, हमने सुबह उठते ही पूछा भागवान ये सुबह-सुबह क्या गाना लगा रखा था तो बोली ये चुनाव लड़ेगी कांग्रेस से ,सभी छोटे मोटे चैनलों पर यह न्यूज़ चल रही है | यह सुन हमारा माथा ठनका और लगे हम भी यू ट्यूब खंगालने | और पाया कुछ खबरिया चैनलों नें सही में यह खबर चला रखी थी और उनमें बाकायदा नेहा सिंह राठौर कहती सुन रही है चुनाव तो वह लड़ना चाहती है लेकिन निर्दलीय नहीं यदि पार्टी लडवाएगी तो |

अब सवाल यह उठता है क्यों लडवाएगी पार्टी उन्हें , पार्टी के लिए किया क्या है उन्होंने , पार्टी के पास स्थानीय नेताओं की कमी है जो बिहार से चुनाव लडवाने के लिए किसी को बुलवाना पड़ेगा | नेहा सिंह चुनाव भी भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी के सामने लड़ना चाहती है जो ना तो सियासत में उनके सामने कहीं टिकती है और ना ही भोजपुरी दुनिया में | और वैसे भी जनता मनोज तिवारी के ही गाने सुन सुन कर बोर हो चुकी है | क्या कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उनके समर्थन में नारे लगाने को तैयार होंगे ऐसे अनेक सवाल है | लेकिन सपने है सपनों का क्या, नेहा सिंह तो क्या सपने लेने का अधिकार हर किसी को है | इसमें नेहा सिंह की भी गलती हम नहीं मानते दरअसल कांग्रेस ही अपनी सूची जारी करने में देरी कर रही है और जब तक सूची जारी नहीं होगी इस तरह के कयास लगते रहेगें और कार्यकर्ता मायूस होते रहेगें | नेहा सिंह को हमारा सुझाव है केवल गाना गाने से चुनावी ख़्वाब नहीं लेने चाहिए इसके लिए उन्हें मनोज तिवारी की तरह अपनी पार्टी के लिए कम से कम दस साल तक तपस्या करनी चाहिए , पार्टी के लिए प्रचार करना चाहिए | आज बस इतना ही
….

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *