सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘जॉय बांग्ला नहीं होगा राष्ट्रीय नारा’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब क्या होगा बांग्लादेश का नेशनल स्लोगन?

2 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश

'जॉय बांग्ला नहीं होगा राष्ट्रीय नारा', सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब क्या होगा बांग्लादेश का नेशनल स्लोगन?

Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की फोटो करेंसी नोटों से हटाए जाने के बाद अब ‘जॉय बांग्ला’ देश का राष्ट्रीय नारा नहीं रहेगा. बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद यूनुस सरकार की याचिका पर यह फैसला दिया है. सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें जॉय बांग्ला को नेशनल स्लोगन बनाए जाने और सरकार के सभी कार्यक्रमों में इसका उपयोग किए जाने का आदेश दिया गया था, जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल पेटीशन दाखिल की थी.

अगस्त महीने में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भागे जाने के बाद मोहम्मद यूनुस सरकार बड़े-बड़े बदलाव कर रही है. इसी महीने करेंसी नोट से मुजीबुर्रहमान की फोटो हटाकर धार्मिक संरचनाएं, बंगाली परंपराओं और जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के दौरान बनाए गए ‘ग्रैफिटी’ को नोटों पर छापने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अब राष्ट्रीय नारे को बदलने की तैयारी है.

मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सैयद रिफात अहमद ने सरकार की याचिका पर फैसला दिया है कि ‘जॉय बांग्ला’ अब से देश का नेशनल स्लोगन नहीं है. सरकार का पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश हुए एडिशनल अटॉर्नी जनरल अनीक आर हक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जॉय बांग्ला का राष्ट्रीय नारा नहीं माना जाएगा.

Advertisement

इससे पहले 10 मार्च, 2022 के अपने आदेश में हाईकोर्ट के जज जस्टिस एफआरएम नाजमुल अशन और जस्टिस केएम कमरुल कादर की बेंच ने जॉय बांग्ला को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित करते हुए आदेश दिया था कि देश के सभी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों की असेंबली में इस स्लोगन का इस्तेमाल किया जाए, जिसके खिलाफ 2 दिंसबर को सरकार ने याचिका दाखिल की थी. सबसे पहले साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. बशीर अहमद ने रिट पेटीशन दाखिल करके इसे नेशनल स्लोगन घोषित किए जाने की मांग की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *