सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

Panipat Murder: हरियाणा के पानीपत में JJP नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Panipat Murder: हरियाणा के पानीपत में JJP नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रणबीर ने पंचायत के दौरान माथे में गोली मारी, जिससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पारिवारिक विवाद में हुई वारदात
रविंद्र मिन्ना मूल रूप से सोनीपत के जागसी गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में पानीपत के विकासनगर में रह रहे थे। आरोपी रणबीर भी जागसी गांव का निवासी और उनका रिश्तेदार था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात विकासनगर में एक पंचायत हो रही थी, जिसमें रविंद्र की साली और उसके पति के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर रणबीर ने रविंद्र के माथे में गोली मार दी। गोली लगने से उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय
घटना के बाद रणबीर मौके से फरार हो गया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 और CIA की चारों टीमें रणबीर की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

JJP नेता की राजनीतिक पृष्ठभूमि
JJP के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने बताया कि रविंद्र मिन्ना पहले इनेलो में थे और बाद में JJP में शामिल हुए। उन्हें 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट भी मिला था, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण वे नामांकन दाखिल नहीं कर सके थे।

Advertisement

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
JJP ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती हिंसक घटनाओं से जनता में भय का माहौल है और सरकार को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *