Home देश दुनिया Jharkhand Plane Crash: चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक...

Jharkhand Plane Crash: चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

0
45

Jharkhand Plane Crash: चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस के क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L विमान सोमवार शाम करीब 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण डायवर्जन की अनुमति मांगी, लेकिन 7:34 बजे कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। कुछ देर बाद विमान चतरा जिले के समरिया क्षेत्र के जंगलों में क्रैश हो गया।

विमान में कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सबराजदीप सिंह, संजय कुमार, अर्चना देवी, धूरू कुमार, विकास कुमार गुप्ता और सचिन कुमार मिश्रा सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा के अनुसार, 41 वर्षीय संजय कुमार को 65 प्रतिशत जलने की गंभीर अवस्था में 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया था। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मरीज को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

डीजीसीए के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान ने मार्ग बदलने की अनुमति मांगी थी। संपर्क टूटने के बाद राहत और बचाव दल को सूचना दी गई। जंगल और दुर्गम इलाके के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आईं।

इस हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम और छोटे विमानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here