सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

झारखंड में कोहरे का कहर, 4 की मौत, 10 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

झारखंड में कोहरे और धुंध की वजह से पिछले 24 घंटों में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुधवार को लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास कोहरे के कारण ट्रक और कार के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई। इसमें कार चालक नागेंद्र यादव (34वर्ष) की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में तासू गांव निवासी मजदूर धर्मेंद्र उरांव, (32वर्ष), परमेश्वर भुइयां (35वर्ष), राजमुनी देवी (30वर्ष), संतोष भुइयां, (28वर्ष) व पाको कुमारी (5वर्ष) शामिल हैं। राहगीरों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इनमें से चार लोगों को इलाज के रिम्स रांची लाया गया है।मंगलवार की शाम लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईया टांड़ गांव के पास चंदवा बालूमाथ मुख्य पथ पर शाम को बाइक और ट्रैक्टर में भिड़ंत में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मृतकों में हेरहंज निवासी प्रमिला कुमारी और एक किशोर शामिल है। किशोर की पहचान नहीं हो पाई है।

मंगलवार शाम को दूसरी घटना हजारीबाग जिले के गोरहर थाना अंतर्गत जीटी रोड पर हुई। यहां धरगुल्ली-कुदर मोड़ पर एक भारी वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पर सवार लालो मांझी (55 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि मुनिया देवी, प्रतिज्ञा हांसदा, पवन हांसदा और मालो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि झारखंड के ज्यादातर इलाकों में पिछले तीन दिनों से कोहरा छाया हुआ है। सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण 10 से 20 फीट की दूरी पर ठीक से देख पाना मुश्किल हो रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *