सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Jharkhand Cash Scandal: कैश कांड में फंसे पार्टी के तीन विधायकों को कांग्रेस ने किया निलंबित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कैश कांड में फंसे पार्टी के तीन विधायकों को कांग्रेस ने फ़िलहाल बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों विधायक पार्टी की झारखंड इकाई से हैं और कल शाम इनसे भारी नकदी बरामद हुई थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन विधायकों को निष्कासित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया गया कि तीन विधायकों – इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा उनपर भी करवाई की जाएगी। झारखंड के तीन विधायकपश्चिम बंगाल में भारी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ‘ऑपरेशन लोटस’ का पदार्फाश हो गया है, जो राज्य में गठबंधन सरकारों को गिराने के लिए है। कांग्रेस ने अपनी राज्य यूनिट से रिपोर्ट मांगी है। जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करना है जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई डी जोड़ी लगाकर किया।” पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कल झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये तीन विधायक जिस वाहन में सवार थे, उसमें 48 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *