सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पीएम मोदी से मिले JDU सांसद ललन सिंह, बिहार में सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पीएम मोदी से मिले JDU सांसद ललन सिंह, बिहार में सरकार बनने के बाद पहली मुलाकात

महागठबंधन सरकार के दौरान जेडीयू नेता ललन सिंह पीएम मोदी पर काफी हमलावर रहे. वहीं, नई दिल्ली में शुक्रवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद जेडीयू (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर फोटो ललन सिंह ने एक्स पर पोस्ट भी किया है. बता दें कि ललन सिंह महागठबंधन सरकार के दौरान पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं. इस उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाया था. इसके अलावा संसद में भी बीजेपी नेताओं संग जमकर नोकझोंक देखने को मिलता था.

मुलाकात को लेकर कयास शुरू

Advertisement

इस मुलाकात को लेकर एक्स पर ललन सिंह ने लिखा कि ‘संसद भवन, दिल्ली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई’. इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा भी होने लगी है. एक ओर बिहार में अभी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ इस मुलाकात को लेकर भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. पिछली एनडीए की सरकार में जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री थे, लेकिन बाद में जेडीयू ने उनके कार्यकाल को नहीं बढ़ाया और बाद में जेडीयू केंद्र की सरकार से बाहर हो गई. क्या ललन सिंह अब केंद्र की कैबिनेट की ओर चले हैं? इसकी भी चर्चा होने लगी है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह ने दिया था इस्तीफा

हालांकि, केंद्रीय कैबिनेट वाली चर्चा की संभावना बहुत ही कम है. मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है और सभी पार्टियां चुनाव में चली जाएंगी. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटने के बाद ललन सिंह को जेडीयू के आला पदाधिकारियों में जगह नहीं मिली है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफे को लेकर ललन सिंह का कहना था कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र में कम ध्यान दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया था. इसके बाद से जेडीयू और बीजेपी के नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *