सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

JDU के नेता के.सी त्यागी ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा,”यह तीसरा नहीं पहला मोर्चा” है

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“यह तीसरा नहीं पहला मोर्चा”, दिल्ली में CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद के.सी त्यागी

जेडीयू के नेता के. सी त्यागी ने कहा कि हिसार में नीतीश जी ने स्पष्ट किया कि यह तीसरा नहीं पहला मोर्चा है. हमें बड़ी प्रसन्नता है कि कल और परसों, जो 2 दिनों में पहला मोर्चा नीतीश कुमार के सपनों का है, नीतीश फार्मूला 2024 for opposition unity वो अस्तित्व में आ चुका है.

CM नीतीश कुमार ने दिल्ली से मुहिम तेज कर दी

2024 में विपक्षी एकता को धार देने के लिए बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिल्ली से मुहिम तेज कर दी है. वो लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने में लगे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की. अब इस पूरे घटनाक्रम पर जेडीयू नेता के.सी त्यागी का बयान सामने आया है.

जेडीयू के नेता के सी त्यागी ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा,  “एनडीए के बाहर आने के बाद ही, वो और लालू प्रसाद यादव दिल्ली में आकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिले थे. तब यह तय हुआ था कि कांग्रेस लीड ले, क्योंकि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और उस समय जब तीसरे मोर्चे की बात चल रही थी, तो हिसार में नीतीश जी ने स्पष्ट किया कि यह तीसरा नहीं पहला मोर्चा है. हमें बड़ी प्रसन्नता है कि कल और परसों, जो 2 दिनों में पहला मोर्चा नीतीश कुमार के सपनों का है, नीतीश फार्मूला 2024 for opposition unity वो अस्तित्व में आ चुका है।

Advertisement

CM नीतीश के फॉर्मूला पर के.सी त्यागी ने क्या कहा?

के सी त्यागी ने कहा, “लगभग सभी दलों से बातचीत हो चुकी है और बहुत शीघ्र ही आप इसके परिणाम देखने को मिलेगा. जैसे आप सवाल खड़े करते हैं कि ममता, केजरीवाल, केसीआर का क्या होगा. नीतीश Formula 2024 ये है कि One Against One और हम इस फार्मूले पर बहुत जल्द ही मुहर लगाने वाले हैं. अभी ऐसा तय नहीं हुआ कि चेहरा कौन होगा.

“PM की वैकेंसी की क्रिएट कर रहे हैं”

बिहार वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आप लोग फेस की बात कर इस मुहिम को भटकाने की कोशिश मत करें, क्योंकि बराबर बीजेपी के लोग ही कहते हैं की पीएम पोस्ट की वैकेंसी कहां है, तो हम लोग पहले वैकेंसी क्रिएट कर रहे हैं और पीएम चुन के बता देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *