दुर्गा मंदिर अशोक नगर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

0
27

दुर्गा मंदिर अशोक नगर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : श्री दुर्गा मंदिर, डी ब्लॉक, अशोक नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर हिंदू पर्व समारोह समिति द्वारा प्रधान सुनील शर्मा के नेत्रत्व में किया गया। जिसमें अशोक नगर वार्ड की पार्षद रीना माहेश्वरी मुकेश माहेश्वरी और स्थानीय गणमान्य निवासियों ने बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग दिया। भक्तों ने भव्य झांकियों के दर्शन के साथ गर्म और ठंडे पानी की गुफ़ाओं का आनंद लिया। समिति के सभी सदस्‍यों राकेश शर्मा, अनिल कुमार सक्‍सेना, हरिंदर पांचाल, सुबोध पांचाल, सतीश चंद भाटी, नितिन चौहान, कन्‍हैयालाल गुप्‍ता, आदित्‍य अग्रवाल, जोगिंदर देशवाल, राकेश जी व कोमल सिंह आदि ने भविष्‍य में इससे भी भव्‍य कार्यक्रम करने का निश्चय किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here