Home आर्टिकल Jan Kalyan Shivir: दिल्ली सरकार के जन कल्याण शिविर का जनता को...

Jan Kalyan Shivir: दिल्ली सरकार के जन कल्याण शिविर का जनता को नहीं मिला कोई लाभ : भारत सिंह राघव

0
26

Jan Kalyan Shivir,: दिल्ली सरकार के जन कल्याण शिविर का जनता को नहीं मिला कोई लाभ : भारत सिंह राघव

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने लोगों तक केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिल्ली की 42 जगहों पर जन कल्याण शिविर लगाए। इसी विषय पर बात करते हुए आजादपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि दिल्ली सरकार के इन जन कल्याण शिविर का दिल्ली की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिस तरह से इन जन कल्याण शिविर की सुविधाओं का ढिंढोरा पीटा था वह सिर्फ एक खाली ढोल ही साबित हुआ। भारत सिंह राघव ने कहा कि इन जन कल्याण शिविर में लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली, कुछ जन कल्याण शिविर में सर्वर डाउन रहा तो कुछ में इंटरनेट की समस्या रही, लोग घंटों तक भीड़ में खड़े रहे इंतजार ही करते रहे, कार्ड बनवाने के लिए लोग दस्तावेज लेकर इधर से उधर भटकते रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इन जन कल्याण शिविर का आयोजन जनता की सुविधा के लिए नहीं बल्कि अपने प्रचार के लिए किया था। श्री राघव ने कहा कि दिल्ली सरकार की हर योजना ऐसी ही होती है, सिर्फ हवा हवाई, धरातल पर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के जन कल्याण शिविर सिर्फ एक दिखावा था ताकि दिल्ली सरकार यह बोल सके कि उन्होंने जनता की सुविधा के लिए जन कल्याण शिविर लगाए थे लेकिन ऐसे जन कल्याण शिविर का क्या फायदा जो सिर्फ नाम के हो। श्री राघव ने कहा कि दिल्ली सरकार हर बार जनता से झूठ बोलती है, जनता को भ्रमित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा हो चाहे यमुना की साफ सफाई का मुद्दा हो, प्रदूषण कम करने की बात हो, जलभराव की समस्या को रोकने के लिए कार्य करने हो, हर बार दिल्ली की सरकार जनता को धोखा देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here