सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जामिया के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, नूंह हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण

2 मिनट पढ़ें
जामिया के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, नूंह हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण

जामिया के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, नूंह हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण

Advertisement

जामिया के छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, नूंह हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण

बीते दिनों हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण मानते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा हिंदू संगठनों द्वारा दोबारा से शोभा निकालने के ऐलान पर आपत्ति जताते हुए भी छात्रों ने अपना आक्रोश जाहिर किया है। दरअसल, हिंदू संगठन ने नूंह में हुई हिंसा के बाद अब एक बार फिर यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जिस पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि इस प्रदर्शन में एनएसयूआई और आईसा जैसे छात्र संगठन शामिल हुए थे।

छात्रों ने नूंह में हिंसा में संलिप्त आरोपियों और मोन मानेसर की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच छात्रों ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि उनका यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है।

Advertisement

वहीं, बात अगर नूंह हिंसा मामले में पुलिस कार्रवाई की करें, तो अब तक इस मामले में 62 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जिसमें 12 एफआईआर उन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है, जिन पर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इसके बाद नूंह हिंसा मामले में संलिप्त 292 लोगों की गिरफ्तारी भी का जा चुकी है। वहीं, बीते दिनों प्रशासन की ओर से हिंसा में संलिप्त आरोपियों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया गया था, लेकिन लोगों का यह कहना है कि कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर की गई है। सिर्फ और सिर्फ विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट करने को लेकर यह कार्रवाई की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *