सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

इसरो के साइंटिस्ट चंद्रयान-2 के दौरान ओवरकॉन्फिडेंट थे,एक्सपर्ट ने बताई मिशन मून फेल होने की असली वजह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चंद्रयान-2 के दौरान ओवरकॉन्फिडेंट थे इसरो के साइंटिस्ट, एक्सपर्ट ने बताई मिशन मून फेल होने की असली वजह

एयरोस्पेस साइंटिस्ट प्रोफेसर राधाकांत पाधी ने कहा कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम अपनी स्पीड नियंत्रित नहीं कर सका. वह एलगोरिदम फेलियर था, जिसको इस बार ठीक कर लिया गया है.

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का चंद्रयान-3 चांद के करीब पहुंचता जा रहा है. इसरो का कहना है कि अगर कुछ गड़बड़ी हो भी जाती हो तो भी चंद्रयान 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर जाएगा. एक एयरोस्पेस साइंटिस्ट ने भी यह बात कही है. वह भी इस मिशन का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 की विफलता को देखते हुए चंद्रयान-3 में कई बदलाव किए गए हैं ताकि यह चांद पर सुरक्षित और सफलातपूर्वक लैंड कर सके.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के एयरोस्पेस साइंटिस्ट प्रोफेसर राधाकांत पाधी ने कहा कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम अपनी स्पीड नियंत्रित नहीं कर सका, जिसकी वजह से वह गिर गया. वह एलगोरिदम फेलियर था, जिसको इस बार ठीक कर लिया गया है. अबकी बार विक्रम लैंडर के पैर काफी मजबूत हैं. प्रोफेसर राधाकांत चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का हिस्सा रह चुके हैं. मून मिशन में बेंगलुरु आईआईएस का एयरोस्पेस डिपार्टमेंट भी शामिल है.

एक्सपर्ट ने कहा, चंद्रयान-2 के समय ओवरकॉन्फिडेंट थे साइंटिस्ट

Advertisement

प्रोफेसर राधाकांत ने यह भी कहा कि साल 2019 के मून मिशन चंद्रयान-2 के दौरान इसरो के साइंटिस्ट ओवरकॉन्फिडेंट थे और चंद्रयान-3 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर सबकुछ गड़बड़ भी हो जाए तो भी यह चांद पर लैंड करेगा. वहीं, इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ ने भी बताया कि अगर लैंडर विक्रम के सारे सेंसर और इंजन ने भी काम करना बंद कर दिया तो भी यह चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर सकेगा. प्रोफेसर राधाकांत ने कहा कि इस बार लैंडर विक्रम को 6 सिगमा बाउंड से डिजाइन किया गया है इसलिए यह पहले से काफी ज्यादा मजबूत है. उन्हें 99.9 प्रतिशत भरोसा है कि चंद्रयान-3 चांद की सहत पर उतरेगा.

एक्सपर्ट बोले- 99.9% भरोसा, जरूर चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

17 अगस्त को चंद्रयान का प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग हो गए थे. अब लैंडर मॉड्यूल अकेले ही चांद की तरफ आगे बढ़ रहा है. लैंडर मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान हैं. 23 अगस्त को जब लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा तो रोवर प्रज्ञान नीचे उतर जाएगा और फिर चांद पर अपनी स्टडी शुरू करेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *