सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 15 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायसYamuna Dead Fish: यमुना में लाखों मरी मछलियां मिलने के मामले में वजीराबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्जMadurai Gold Showroom Theft: मदुरै में नए गोल्ड शोरूम से करीब 15 करोड़ के जेवरात चोरी, यूट्यूबर मीनाक्षी गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरारCyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में फिर गहराया चक्रवात का खतरा, ‘अर्नब’ के बाद आ रहा ‘अकवन’, कई तटीय राज्यों में अलर्ट

इजरायल ने अपने एक और दुश्मन का किया खात्मा, लेबनान में एयरस्ट्राइक में हमास कमांडर फतेह शेरिफ ढेर

2 मिनट पढ़ें
इजरायल

इजरायल ने अपने एक और दुश्मन का किया खात्मा, लेबनान में एयरस्ट्राइक में हमास कमांडर फतेह शेरिफ ढेर

Advertisement

Israel Attack On Fateh Sherif: इजरायल के लेबनान में हवाई हमले जारी हैं. इन हमलों में इजरायल ने हमास के लेबनान ब्रांच के कमांडर फतेह शेरिफ को ढेर कर दिया. इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार (30 सितंबर) को कहा कि उसने एक हमला किया, जिसमें हमास की लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ का सफाया हो गया.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमला तड़के सटीकता के साथ किया गया. शेरिफ आज दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में अल-बास शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारा गया. शेरिफ न केवल लेबनान में आतंकी गतिविधियों के समन्वय की देखरेख करने वाला हमास में एक महत्वपूर्ण शख्स था, बल्कि उसने हमास को हिजबुल्लाह के गुर्गों से जोड़ने में भी भूमिका निभाई थी.

‘खतरा पैदा करने वालों का होगा खात्मा’

बयान के मुताबिक, आई़डीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काम करना जारी रखेंगे जो इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करता है. इजरायल का मानना है कि शेरिफ की गतिविधियां भर्ती प्रक्रिया से लेकर हथियारों के अधिग्रहण तक फैली हुई थीं. आईडीएफ ने बताया, शेरिफ ने यूएनआरडब्ल्यूए (संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी) के सदस्य के रूप में दोहरी भूमिका निभाई, जहां उसने लेबनान में यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षक संघ के प्रमुख के रूप में भी काम किया.

Advertisement

 

शेरिफ की राजनीतिक गतिविधियों की हो रही थी जांच

वहीं, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने पुष्टि की है कि लेबनान में हमास नेता फतेह शेरिफ को UNRWA ने नियुक्त किया था. हालांकि, ये भी कहा गया कि शेरिफ की राजनीतिक गतिविधियों की जांच की जा रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *