सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 21 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किए इंतजाम : प्रमोद झाEast Delhi Skywalk: यमुनापार को मिलेगी पहली स्काईवॉक की सौगात, विकास को नई ऊंचाई दे रही रेखा सरकार : संजय गोयलDelhi Culture Committee: दिल्ली सरकार की कला, संस्कृति एवं भाषा समिति के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. गुरमीत सिंह सूरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मिलेगी जिम्मेदारीEhsaas 2026 Scheme: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी ‘एहसास 2026’ योजना : संदीप कपूरNikhil Gupta Sentenced: पन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को अमेरिका में 19 साल 7 महीने की जेलBelagavi Grandmother Murder: गृहलक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने 78 साल की दादी की जान ली, शव बोरे में भरकर डैम में फेंकाMalda BJP Leader Killed: मालदा में झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता चंदन मंडल की पिटाई से मौत, पत्नी ने TMC पर लगाया आरोपGondia Air Hostess Murder: एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या में दोस्त की पत्नी गिरफ्तार, 13 लाख में दी थी सुपारी

Delhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूरा

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। राजधानी दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी जगहों को थीम आधारित सार्वजनिक स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। सरकार की इस योजना के तहत लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी सरकारी जमीन का इस्तेमाल जनहित में किया जाएगा। इससे शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम होगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंत्री गुरमीत सिंह सूरा ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी जगहों को हरित क्षेत्रों, आकर्षक उद्यानों, कला-संस्कृति से जुड़े स्थलों और सार्वजनिक सुविधाओं के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है। अक्सर उचित उपयोग नहीं होने के कारण इन स्थानों पर गंदगी, अतिक्रमण और अव्यवस्था की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में इन जगहों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का फैसला दिल्ली की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इससे लोगों को घूमने-फिरने और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेंगे, वहीं राजधानी की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा विभिन्न फ्लाईओवरों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा करना भी सरकार की कार्यप्रणाली का हिस्सा है। उनके अनुसार, सरकार केवल योजनाओं की घोषणा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके क्रियान्वयन और रखरखाव पर भी ध्यान दे रही है। इस योजना के तहत बड़ी कंपनियों के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के माध्यम से फ्लाईओवरों के नीचे की जगहों का विकास कराया जाएगा। साथ ही कंपनियों की ओर से दो से तीन वर्षों तक इन स्थानों का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इससे सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा ने दिल्ली सरकार की फ्लाईओवरों के नीचे 400 से 500 पुलिस बूथ बनाने की योजना को भी सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन बूथों के बनने से संवेदनशील और व्यस्त इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और अन्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बूथों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करना भी सुविधाजनक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और लोक निर्माण विभाग के बीच बेहतर समन्वय इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि चिराग दिल्ली, पंचशील, आईआईटी दिल्ली, पंजाबी बाग और मुकुंदपुर चौक सहित राजधानी के विभिन्न फ्लाईओवरों के नीचे अलग-अलग थीम के आधार पर विकास कार्य किए जाने की योजना है। इन स्थानों को इस तरह विकसित किया जा सकता है कि दिल्ली की विविधता और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिले। कहीं प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़े विषयों पर आधारित हरित क्षेत्र बनाए जाएंगे, तो कहीं भारतीय कला, संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य से संबंधित थीम को स्थान दिया जाएगा। इस तरह फ्लाईओवरों के नीचे की खाली जगहें केवल सौंदर्यीकरण का माध्यम नहीं रहेंगी, बल्कि सार्वजनिक उपयोग और सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा देने वाले स्थल बन सकेंगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *