सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पटना में CM के काफिले के दौरान 1 घंटे तक एंबुलेंस में तड़पता रहा मासूम, सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना में CM के काफिले के दौरान 1 घंटे तक एंबुलेंस में तड़पता रहा मासूम, सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

पटना की पुलिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफीले को जाने के लिए सभी गाड़ियों को रोकी हुई थी, जिसमें बीमार बच्चे लिए एक एंबुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही.

राजधानी पटना में पुलिस की अमानवीय चेहरा का एक बार देखने को मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफिले को जाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम के एंबुलेंस को करीब एक घंटे तक रोक दी. मासूम एंबुलेंस में काफी देर तक बेहोश रहा और उसकी मां रोती रही. मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र स्थित आरओबी के पास का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा के इथनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस पटना लौट रहे थे. इसी दौरान का यह मामला है.

मासूम एंबुलेंस में जिंदगी और मौत से जूझता रहा

Advertisement

पटना की पुलिस मुख्यमंत्री के काफीले को जाने के लिए सभी गाड़ियों को रोकी हुई थी, जिसमें एक एंबुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही, उस एंबुलेंस में एक मासूम जिंदगी और मौत से जूझ रहा था. एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर सभी गाड़ियो को रोकी हुई थी. पुलिस को बताया भी इसमें इमरजेंसी पेशेंट है, लेकिन पुलिस नहीं मानी और एंबुलेंस को रोकी रही.

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

पटना की पुलिस ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए सभी गाड़ियों सहित एंबुलेंस को भी रोके रखी. बता दें कि एक महीना पहले भी ऐसी घटना पटना के गंगा पथ पर देखने को मिली थी, जिसमें एक एंबुलेंस को मुख्यमंत्री के काफिले को जाने के लिए रोकी गई थी. हालांकि बाद में ट्रैफिक एसपी ने चिन्हित करके पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही थी. उस वक्त भी पुलिस ने आश्वासन दिया था कि ऐसे मामलों में किसी को भी एंबुलेंस रोकने का अधिकार नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *