सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश, भारत ने तबाह किए दुश्मन के 6 एयरबेस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश, भारत ने तबाह किए दुश्मन के 6 एयरबेस

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन तुर्की और अन्य देशों से मिले हथियारों के भरोसे भारत के 20 से ज्यादा शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, लेकिन हर बार भारत की सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारत के अत्याधुनिक डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन को मार गिराया और जवाबी कार्रवाई में दुश्मन देश के 6 अहम एयरबेस को तबाह कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया में इस वक्त अफरातफरी का माहौल है। वहां की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल अटैक किया है। खासतौर पर उन बेस पर निशाना साधा गया है, जहां से भारत पर हमलों की साजिशें रची जा रही थीं। भारत की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के एक-एक झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

Advertisement

भारत के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया गया कि भारतीय सैन्य ठिकाने पूरी तरह सुरक्षित हैं। आदमपुर एयरबेस, नगरोटा का ब्रह्मोस बेस और चंडीगढ़ का गोला-बारूद डिपो को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही भारत के सबसे आधुनिक रक्षा कवच S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह ऑपरेशनल है और पाकिस्तान की किसी भी कार्रवाई का करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

भारत की इस जवाबी कार्रवाई को रणनीतिक रूप से बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पाकिस्तान के एयरबेस तबाह होने से उसकी सैन्य ताकत को बड़ा झटका लगा है और उसके मंसूबे धराशायी हो गए हैं। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को यह संदेश भी दिया है कि उसकी सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *