सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बिहार में ‘इंडिया’ या NDA…किसे फायदा? लोकसभा के सर्वे में बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें

बिहार में ‘इंडिया’ या NDA…किसे फायदा? लोकसभा के सर्वे में बड़ा खुलासा

जी न्यूज़ मैट्रिज के ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में एक बार फिर एनडीए को बढ़त मिल रहा है. ओपिनियन पोल में जानिए एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन को कितनी मिलेगी सीटें?

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बिहार में भी सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. एनडीए में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) की वापसी से बिहार की राजनीतिक हालात बदल गई है. इस बदलते राजनीतिक हालत को लेकर ओपिनियन पोल के माध्यम से जनता की मूड जानने की कोशिश की जा रही है. जी न्यूज़ मैट्रिज (Zee News Matrize) ने बिहार को लेकर ओपिनियन पोल कराया है. इस ओपिनियन पोल में महागठबंधन को कुछ ज्यादा लाभ मिलता नहीं दिख रहा है. हालांकि एनडीए को दो सीटों पर नुकसान दिख रहा है.

बिहार में एनडीए को मिलेगा 53 प्रतिशत वोट- जी न्यूज़ मैट्रिज 

जी न्यूज़ मैट्रिज के ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में एनडीए की 37 सीटों पर जीत होगी. इसमें तीन सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत दिखाई गई है. वहीं, अन्य को एक भी सीट नहीं दिखाया गया है. इस ओपिनियन पोल में एक बार फिर बिहार में बीजेपी की लहर दिखाई पड़ रही है. इसके अलावा बिहार में एनडीए को 53 प्रतिशत वोट मिलता दिखाया गया है. ‘इंडिया’ गठबंधन को 31 प्रतिशत वोट मिलता दिखाया गया है. इसके साथ ही अन्य के खाते में 16 प्रतिशत वोट दिखाया गया है.

बिहार पर पूरे देश की नजर

बता दें कि इस साल सीएम नीतीश कुमार पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए. इससे पहले महागठबंधन में बीजेपी के विरोध में मुहिम शुरू की थी. सीएम नीतीश की महिम की वजह से ही विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आईं और ‘इंडिया’ गठबंधन बना. ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली बैठक सीएम नीतीश की अगुवाई में राजधानी पटना में हुई थी, लेकिन सीएम नीतीश कुमार सीटों को बंटवारा और कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस से नाराज हो गए. इसके बाद एनडीए में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम के बाद बिहार पर पूरे देश की नजर है. वहीं, इन सब के बावजूद लोकसभा चुनाव में एनडीए को बढ़त मिलता दिख रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *