सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत आर्थिक रूप से हो रहा है लगातार मजबूत : स्वाति गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
भारत आर्थिक रूप से हो रहा है लगातार मजबूत : स्वाति गुप्ता

भारत आर्थिक रूप से हो रहा है लगातार मजबूत : स्वाति गुप्ता

Advertisement

भारत आर्थिक रूप से हो रहा है लगातार मजबूत : स्वाति गुप्ता

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,विश्व स्तर पर भारत बना सबसे बड़ा एक्सपोर्टर, अब इंपोर्ट कम और एक्सपोर्ट ज्यादा करता है भारत, जी हां ऐसा कहना है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की निदेशक स्वाति गुप्ता का। स्वाति गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में देश के आर्थिक विकास के लिए जो कदम हमारे देश के वित्त मंत्री और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे हैं वह बिल्कुल सही है और इसी वजह से आज भारत की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है।

स्वाति गुप्ता ने आगे कहा की विश्व के हिसाब से अगर देखे तो आज भारत सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है, आज हम इंपोर्ट के बजाय एक्सपोर्ट ज्यादा करते है, 2014 से पहले भारत इंपोर्ट ज्यादा करता था और एक्सपोर्ट कम करता था जिस वजह से भारत की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। स्वाति गुप्ता ने आगे बताया की भारत देश का सबसे बड़ा बैंक होने के नाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अभी हाल ही में अपने क्वार्टरली रिजल्ट की घोषणा की है जिसके मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 16.882 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है और लगभग 1 करोड़ 82 लाख़ से भी ज्यादा की इनकम हुई है जो की पिछले वर्ष से काफी ज्यादा है।

Advertisement

स्वाति गुप्ता ने आगे कहा की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऐसी योजनाएं लेकर आ रहा है जो आम जनता से जुड़ सके और आम जनता इन योजनाओं का लाभ उठा सके। स्वाति गुप्ता ने आगे बताया की ऐसी ही हमारी एक योजना है योनो जिसके माध्यम से फोन के एक ऐप पर ही आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है, किसी को भी पैसे जमा कराने हो या निकालने हो, आप को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना हो या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना हो सब कुछ एक ऐप पर ही हो जायेगा। स्वाति गुप्ता ने आगे कहा की बहुत कम लोगों को यह बात पता है की याेनो ऐप के माध्यम से लोगों को लोन भी मिल सकता है जैसे अगर किसी को मुद्रा लोन लेने हो या कोई भी अन्य योजना का लाभ लेना हो।

स्वाति गुप्ता ने आगे बताया की अभी योनाे 1 शुरू हुआ है और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जो चेयरमैन है दिनेश खरा जी है उनका यही लक्ष्य है की बहुत जल्द योनो 1.5 और 2.0 शुरू हो। स्वाति गुप्ता ने आगे बताया की अभी पूरे देश में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 2 लाख से ऊपर कर्मचारी है और 4 करोड़ से ज्यादा ग्राहक है। स्वाति गुप्ता ने आगे बताया की वह बैंक के माध्यम से उन लोगों तक भी पहुंच रहे है जिन लोगों को पीएम स्वनिधि योजना, पीएम मुद्रा लोन, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ अभी तक किसी वजह से नहीं मिल पा रहा था। स्वाति गुप्ता ने आगे कहा की मैं बतौर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशक के तौर पर सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *