सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

India Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। यह घोषणा नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद की। उन्होंने कहा, “आज जब हम बात कर रहे हैं, भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन चुका है और अब चौथे स्थान पर है।”

बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि देश अपनी विकास योजनाओं और नीतियों पर लगातार आगे बढ़ता रहा, तो अगले ढाई से तीन साल में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Advertisement

भारत ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अमेरिका की टैरिफ नीतियों और अन्य भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित है। लेकिन इन परिस्थितियों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। यहां तक कि पाकिस्तान के साथ रिश्तों में तनाव या अमेरिकी टैरिफ नीतियां भी भारत की आर्थिक वृद्धि को नहीं रोक सकीं।

भारत पिछले कई वर्षों से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। निवेश, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और मजबूत उपभोग के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *